sun transit in ashlesha nakshatra
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर शुभ माना जाता है। इस दौरान आपको सरकारी क्षेत्र में लाभ का अनुभव हो सकता है, जिससे पदोन्नति संभव है। आपके करियर में भी सुधार हो सकता है। अगर आप व्यवसायी हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। यह अवधि वाहन, घर या जमीन खरीदने के अवसर भी प्रदान करती है।