Sun Transit In Gemini Impact On all 12 Zodiac: 15 जून 2026 को सूर्य मिथुन राशि में गोचर कर चुके हैं। सूर्य के मिथुन में आते ही एक बेहद प्रभावशाली बुधादित्य योग का निर्माण भी हुआ है, क्योंकि यहां पहले से ही ग्रहों के राजकुमार बुध विराजमान हैं। ज्योतिष में इन दोनों की युति को बेहद शुभ माना जाता है और इनका प्रभाव जातकों को मनोवांछित परिणाम प्रदान करने में सहायक है।
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को पिता, मान-सम्मान और सफलता का कारक ग्रह माना जाता है। वह लगभग एक महीने तक एक राशि में रहते हैं, इसलिए इसका असर भी आने वाले कई दिनों तक सभी राशियों पर बना रहता है। मान्यता है कि, ग्रहों के राजा सूर्य जब भी गोचर करते हैं, तो कुछ राशियों को इससे लाभ अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि, कुछ जातकों के तनाव व परेशानियां बढ़ने की संभावनाएं भी बनी रहती हैं। ऐसे में सूर्य का मिथुन राशि में गोचर किस राशि के लिए कैसा रहेगा, आइए राशिफल को जानते हैं।