23 फरवरी को मंगल अपनी उच्च राशि मकर से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे जिससे सूर्य और मंगल की युति बनेगी, इस युति से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
कुंभ राशि में सूर्य मंगल युति का प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा और मंगल को साहस, पराक्रम, जोश और युद्ध का कारक ग्रह माना जाता है। पंचांग के अनुसार, 23 फरवरी को सूर्य और मंगल की युति कुंभ राशि में बनने जा रही है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ऊर्जा, साहस, नेतृत्व, आत्मबल, पिता, सरकारी नौकरी , नेतृत्व क्षमता आदि की प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं मंगल को साहस, शौर्य, भूमि, संपत्ति और ऊर्चा का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब दोनों ही ग्रह की युति होती तो व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलता है। कुंभ राशि में मंगल-सूर्य की युति से कुछ राशि वालों के लिए विशेष रूप से सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। आइए जानते है इस युति से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल-सूर्य की युति कुंभ राशि में बनना शुभ और सफलता से भरा हुआ होगा।
मंगल-सूर्य की युति से करियर में लंबे समय तक रुकावटेंदूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी।
नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
जो लोग व्यापार में उनको नए तरह के संपर्कों का लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा।