Surya Mangal Yuti In Dhanu 2025: धनु राशि में 16 दिसंबर से सूर्य और मंगल की युति बनने जा रही है, जिसे ज्योतिष में अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। यह युति 14 जनवरी 2026 तक रहने वाली है।
Surya Mangal Yuti In Dhanu 2025: धनु राशि में 16 दिसंबर से सूर्य और मंगल की युति बनने जा रही है, जिसे ज्योतिष में अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। यह युति 14 जनवरी 2026 तक रहने वाली है। सूर्य आत्मबल, सत्ता और आत्मसम्मान के कारक हैं, जबकि मंगल ऊर्जा, साहस और संघर्ष की शक्ति देते हैं। जब ये दोनों अग्नि तत्व की राशि धनु में एक साथ आते हैं तो तेज़ परिवर्तन, बड़े निर्णय और भाग्य से जुड़े मामलों में हलचल स्वाभाविक हो जाती है। धनु राशि धर्म, भाग्य, यात्रा और उच्च शिक्षा से जुड़ी मानी जाती है, इसलिए इस युति का असर केवल व्यक्तिगत जीवन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आर्थिक स्थिति, करियर, रिश्ते और मानसिक सोच पर भी दिखाई देगा। अब आइये समझते है कि 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा।
विज्ञापन
2 of 13
भाग्य का साथ तभी मिलेगा जब विवेक से निर्णय लिए जाएँ।
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मंगल-सूर्य युति आपकी राशि के नवम भाव में बनेगी और दोनों ग्रह तृतीय भाव को भी देखेंगे। इससे भाग्य, शिक्षा, धर्म, पिता और यात्राओं के विषय सक्रिय होंगे। करियर में नए अवसर मिलने के योग हैं, लेकिन अहंकार के कारण वरिष्ठों से मतभेद हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना है। यात्राएं बढ़ेगी, जिनसे लाभ भी मिल सकता है। भाई-बहनों से संबंधों में उतार-चढ़ाव संभव है। धार्मिक सोच मजबूत होगी, पर कट्टरता से बचना होगा। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा, पर गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। भाग्य का साथ तभी मिलेगा जब विवेक से निर्णय लिए जाएँ।
विज्ञापन
3 of 13
शोध, गूढ़ विद्या और आत्मविश्लेषण के लिए समय अच्छा है, यदि ध्यान और धैर्य बनाए रखें।
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
यह युति आपकी राशि के अष्टम भाव में बनेगी और साथ ही दोनों ग्रह द्वितीय भाव को देखेंगे। इससे अचानक घटनाएं, मानसिक अस्थिरता और स्वास्थ्य में सतर्कता का योग बनेगा। आर्थिक स्थिति में उतार–चढ़ाव संभव है, कभी अचानक लाभ तो कभी बेवजह खर्च हो सकता है। परिवार में वाणी के कारण विवाद हो सकते हैं, इसलिए संयम से बोलें। पैतृक संपत्ति या बीमा से जुड़े मामलों में हलचल होगी। कार्यस्थल पर छिपे विरोधियों से सावधान रहें। शोध, गूढ़ विद्या और आत्मविश्लेषण के लिए समय अच्छा है, यदि ध्यान और धैर्य बनाए रखें।
4 of 13
सही संतुलन रखने पर यह समय नए समझौते और संबंध मजबूत करने का अवसर बन सकता है।
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
यह युति आपके सप्तम भाव में बनेगी और आपकी ही राशि यानी लग्न पर दोनों ग्रहों की सीधी दृष्टि भी पड़ेगी, जिससे व्यक्तित्व और संबंधों पर गहरा असर पड़ेगा। विवाह या साझेदारी में टकराव की स्थिति बन सकती है, क्योंकि क्रोध और अहंकार बढ़ सकता है। व्यापार में साझेदारी के प्रस्ताव मिल सकते हैं, पर जल्द निर्णय न लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य या स्वभाव को लेकर चिंता रह सकती है। स्वयं के व्यवहार में कठोरता न आने दें। सही संतुलन रखने पर यह समय नए समझौते और संबंध मजबूत करने का अवसर बन सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
कर्ज या कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। यह समय संघर्ष का है, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी।
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
यह युति आपकी राशि के षष्ठ भाव में बनेगी और दोनों ग्रह द्वादश भाव को देखेंगे। इससे शत्रुओं पर विजय संभव है, पर खर्च और मानसिक तनाव बढ़ेगा। नौकरी में दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा। स्वास्थ्य में पेट, नींद और तनाव संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए दिनचर्या संतुलित रखें। चिकित्सा से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। विदेश से जुड़े कार्य बन सकते हैं। कर्ज या कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। यह समय संघर्ष का है, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
6 of 13
संतुलन बनाए रखने से यह समय उपलब्धियों से भरपूर हो सकता है।
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
यह युति आपकी राशि के पंचम भाव में बनेगी और दोनों ग्रह एकादश भाव पर दृष्टि डालेंगे। शिक्षा, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में तेजी आएगी। विद्यार्थियों को अच्छा परिणाम मिल सकता है। आय बढ़ने के अवसर बनेंगे और नई पहचान मिलेगी। प्रेम संबंधों में अहंकार बाधा बन सकता है। मित्रों से लाभ होगा, पर भरोसा सोच-समझकर करें। निवेश में लालच से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतुलन बनाए रखने से यह समय उपलब्धियों से भरपूर हो सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
भूमि–वाहन खरीदने में जल्दबाज़ी से बचें। संयम और धैर्य से यह समय संभाला जा सकता है।
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
यह युति आपकी राशि के चतुर्थ भाव में बनेगी और दोनों ग्रह दशम भाव को प्रभावित करेंगे। इससे घर-परिवार और करियर दोनों में हलचल रहेगी। माता के स्वास्थ्य और संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। नौकरी में ज़िम्मेदारी बढ़ेगी और वरिष्ठों से टकराव की स्थिति आ सकती है। कार्यस्थल पर दबाव रहेगा, पर पहचान भी मिलेगी। घर में अशांति से मन विचलित रहेगा, इसलिए संवाद में मधुरता रखें। भूमि–वाहन खरीदने में जल्दबाज़ी से बचें। संयम और धैर्य से यह समय संभाला जा सकता है।
8 of 13
लेखन, मीडिया और संचार से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। यह समय आगे बढ़ने का है, पर धैर्य से कदम उठाएँ।
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
मंगल-सूर्य युति आपकी राशि के तृतीय भाव में बनेगी और दोनों ग्रह नवम भाव को देखेंगे। इससे साहस, पराक्रम और भाग्य तीनों सक्रिय होंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, पर भाई-बहनों से मतभेद संभव हैं। यात्रा लाभकारी रहेंगी। धार्मिक सोच बढ़ेगी और भाग्य साथ देगा, यदि आप आत्मसंयम रखें। संवाद में कठोरता रिश्तों को नुकसान पहुँचा सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। लेखन, मीडिया और संचार से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। यह समय आगे बढ़ने का है, पर धैर्य से कदम उठाएँ।
9 of 13
संयम और स्पष्ट योजना से यह समय लाभकारी बनाया जा सकता है।
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
यह युति आपके द्वितीय भाव में बनेगी और साथ ही अष्टम भाव प्रभावित होगा। धन में बढ़ोतरी संभव है, पर खर्च भी बढ़ सकता है। वाणी में कटुता से पारिवारिक तनाव हो सकता है। अचानक घटनाएँ मानसिक दबाव ला सकती हैं। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, इसलिए सावधान रहें। पैतृक संपत्ति, बीमा या कर से जुड़े मामलों में उलझन संभव है। स्वास्थ्य में गला और रक्त से जुड़ी सावधानी रखें। संयम और स्पष्ट योजना से यह समय लाभकारी बनाया जा सकता है।
10 of 13
संतुलन बनाए रखने पर यह समय आत्म विकास और उन्नति का बन सकता है।
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
यह युति आपके लग्न भाव में बन रही है और दोनों ग्रह सप्तम भाव को प्रभावित करेंगे। व्यक्तित्व में तेजी आएगी, पर रिश्तों में टकराव हो सकता है। विवाह और साझेदारी में धैर्य आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व मिलेगा, पर अहंकार नुकसान कर सकता है। स्वास्थ्य में सिर और रक्तचाप पर ध्यान रखें। नई शुरुआत के योग हैं, किंतु जल्दबाजी न करें। संतुलन बनाए रखने पर यह समय आत्म विकास और उन्नति का बन सकता है।
11 of 13
आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। बेवजह के विवाद से दूर रहें। योजनाबद्ध खर्च और नियमित दिनचर्या से यह समय संभाला जा सकता है।
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
यह युति आपके द्वादश भाव में बनेगी और साथ ही षष्ठ भाव सक्रिय होगा। इस समय आपका खर्च बढ़ेगा, पर शत्रुओं पर विजय संभव है। विदेश से जुड़े कार्य गति पकड़ेंगे। स्वास्थ्य में नींद और तनाव पर नियंत्रण रखें। कर्ज या मुकदमे में सावधानी ज़रूरी है। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। बेवजह के विवाद से दूर रहें। योजनाबद्ध खर्च और नियमित दिनचर्या से यह समय संभाला जा सकता है।
12 of 13
अहंकार से बचें और सलाह लेकर निर्णय लें। संतुलन रखने पर यह समय उपलब्धियों से भरा रहेगा।
- फोटो : अमर उजाला
कुम्भ राशि
यह युति आपके एकादश भाव में बनेगी और दोनों ग्रह पंचम भाव को प्रभावित करेंगे। आय बढ़ेगी और इच्छाएं पूरी होने के योग हैं। मित्रों से लाभ मिलेगा। प्रेम और संतान के मामलों में असमंजस संभव है। निवेश में सोच-समझकर कदम उठाएँ। पढ़ाई और रचनात्मक कार्यों में उन्नति होगी। अहंकार से बचें और सलाह लेकर निर्णय लें। संतुलन रखने पर यह समय उपलब्धियों से भरा रहेगा।
धैर्य और सही योजना से यह समय सफलता दिला सकता है। सम्पति खरीदी में सावधानी रखनी होगी।
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
सूर्य मंगल की यह युति आपके दशम भाव में बनेगी और साथ ही चतुर्थ भाव को प्रभावित करेगी। करियर में उन्नति और पहचान मिलेगी, पर घर में तनाव रह सकता है। कार्यभार बढ़ेगा, पर जिम्मेदारी आपको ऊंचा उठाएँगी। माता के स्वास्थ्य और संपत्ति मामलों में सावधानी रखें। स्थान परिवर्तन के योग बनेगा। धैर्य और सही योजना से यह समय सफलता दिला सकता है। सम्पति खरीदी में सावधानी रखनी होगी।