Surya Grahan on 17 February 2026: 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह खगोलीय घटना ज्योतिष और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इसका खास प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ व्यक्ति के जीवन पर भी देखने को मिलता है। दरअसल, हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को अशुभ समय माना गया है। मान्यता है कि, ग्रहण काल की अवधि में नकारात्मक शक्तियां सक्रिय होती हैं और इससे शुभ और मांगलिक कार्यों को करने से बचना चाहिए अन्यथा रुकावट आ सकती हैं। यही नहीं ग्रहण में जहां पूजा-पाठ की मनाही होती हैं, वहीं दान का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, साल 2026 के पहले सूर्य ग्रहण का समय क्या रहेगा और क्या यह भारत में प्रभावी होगा।