Surya Grahan 2026: इस साल 12 अगस्त 2026 को वर्ष का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि, यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण ग्रहों के विशेष संयोग के बीच लगेगा, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिल सकता है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इस दौरान सामान्य कार्यों में भी अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और योजनाओं में बाधाएं आने की संभावना रहेगी। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Grah Gochar: अगस्त में सूर्य, बुध और मंगल के गोचर से बनेंगे शुभ योग, इन राशियों को मिलेंगे तरक्की के मौके