Surya Grahan 2026
- फोटो : Freepik
कहां-कहां दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ?
ज्योतिषियों के अनुसार, 12 अगस्त का पूर्ण सूर्य ग्रहण सबसे पहले उत्तरी रूस में दिखाई देगा। यह स्पेन, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और पुर्तगाल के उत्तर-पूर्वी हिस्सों से होकर गुजरेगा। इसके अलावा यूरोप के अधिकांश देशों, कनाडा, अमेरिका के उत्तरी भाग और उत्तर-पश्चिम अफ्रीका में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है। वहीं, अलग-अलग स्थानों पर ग्रहण दिखने और उसका प्रभाव भी अलग-अलग समय पर होगा। जिन क्षेत्रों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, वहां लोग इस खगोलीय घटना को विशेष रूप से देख सकेंगे।
किस राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण ?
सूर्य ग्रहण कर्क राशि के साथ-साथ अश्लेषा नक्षत्र में घटित होने वाला है। इसलिए इसका प्रभाव 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। खासतौर पर कर्क राशि से जुड़े जातकों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। काम और यात्रा को लेकर थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।