फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण आज, जानें किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसे मिलेगी टेंशन

Wed, 12 Aug 2026 12:06 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को कर्क राशि में सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इसके प्रभाव से कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ जातकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में आइए ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य ग्रहण 2026 - फोटो : Amar Ujala
Surya Grahan 2026: इस साल 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण लग रहा है, जो 2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण भी हैं। इसका समय रात 9 बजकर 04 मिनट से 13 अगस्त को देर रात 1 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण है, जिसे भारत में नहीं देखा जाएगा। लेकिन यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि के साथ-साथ अश्लेषा नक्षत्र में घटित होने वाला है। इसलिए इसका प्रभाव 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। सूर्य ग्रहण के प्रभाव से राशियों को लाभ और हानि दोनों के योग का निर्माण होगा। ऐसे में आइए सभी राशियों पर इसका प्रभाव जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 13
सूर्य ग्रहण 2026 - फोटो : amarujala
मेष राशि
सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मेष राशि वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ पाने के लिए आपको पहले की अपेक्षा अधिक प्रयास करने होंगे। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
विज्ञापन

3 of 13
सूर्य ग्रहण 2026 - फोटो : amarujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए ग्रहण का प्रभाव सामान्य रहने के संकेत हैं। हालांकि, इस दौरान अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। छोटी-सी अनदेखी भी परेशानी का कारण बन सकती है।

4 of 13
सूर्य ग्रहण 2026 - फोटो : amarujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए ग्रहण का समय कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। कामकाज में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। किसी भी निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह विचार करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
सूर्य ग्रहण 2026 - फोटो : amarujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस अवधि में विशेष सतर्क रहने की जरूरत होगी। ग्रहण का प्रभाव आपकी राशि पर पड़ने के कारण कुछ उलझनें बढ़ सकती हैं। विवादों से दूरी बनाए रखना लाभकारी रहेगा। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।
विज्ञापन

6 of 13
सूर्य ग्रहण 2026 - फोटो : amarujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ने के साथ कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आ सकती हैं, जिनसे निपटने के लिए संयम की जरूरत होगी। लेकिन वैवाहिक जीवन में सुख और सहयोग बना रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
सूर्य ग्रहण 2026 - फोटो : amarujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को सूर्य ग्रहण के दौरान सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए। घरेलू मामलों पर सोच-समझ करके निर्णय लेना होगा। इसके अलावा कामकाज में किसी तरह की लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।

8 of 13
सूर्य ग्रहण 2026 - फोटो : amarujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए ग्रहण का असर मिला-जुला रह सकता है। किस्मत आपका साथ देती नजर आएगी। रिश्तों और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। किसी के साथ बहस या मतभेद को बढ़ाने से बचें।

9 of 13
सूर्य ग्रहण 2026 - फोटो : amarujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान अपनी योजनाओं को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। वहीं, लंबी यात्रा की योजना बनाते समय भी सावधानी रखें। काम पूरा करने में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है। निवेश या धन से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें।

10 of 13
सूर्य ग्रहण 2026 - फोटो : amarujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए ग्रहण कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। करियर में बदलाव या किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। परंतु परीक्षाओं से जुड़े प्रयासों में सफलता मिल सकती है। 

11 of 13
सूर्य ग्रहण 2026 - फोटो : amarujala
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को इस अवधि में अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और मेहनत के बाद ही अपेक्षित परिणाम मिलने के योग हैं। वरिष्ठ लोगों से बातचीत करते समय संयम रखें।

12 of 13
सूर्य ग्रहण 2026 - फोटो : amarujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण का प्रभाव शुभ हो सकता है। भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और आकर्षण बढ़ेगा।
विज्ञापन

13 of 13
सूर्य ग्रहण 2026 - फोटो : amarujala
मीन राशि
मीन राशि वालों को अनावश्यक चिंता करने से बचना होगा। करियर को लेकर महत्वपूर्ण फैसले सोच-विचार कर लें। इसके अलावा साझेदारी में काम करने वालों को लाभ होगा। नए लोगों से मिलेंगे और जीवन में सकारात्मकता भी बढ़ सकती है।

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को रात 9 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगा ग्रहण, इन 4 बातों का रखें खास ध्यान
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें