फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2026: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जानें सूतक काल और भारत में कब देगा दिखाई

Wed, 12 Aug 2026 07:56 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। हिंदू धर्म में इस अवधि को अशुभ माना जाता है, क्योंकि इस समय नकारात्मकता का प्रभाव अधिक होता है, जिस कारण इसका असर न केवल व्यक्ति बल्कि देश-दुनिया पर भी देखने को मिलता है। 
विज्ञापन
1 of 6
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात यह है कि इसी दिन हरियाली अमावस्या का पर्व भी मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, जिसका असर व्यक्ति के जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी देखने को मिल सकता है। इसी वजह से इस दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों से जुड़े कुछ नियमों का खास ध्यान रखा जाता है। वहीं, गर्भवती महिलाओं को भी इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है और घर से बाहर निकलने या यात्रा करने से बचने की मान्यता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि, साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं। आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Surya Grahan 2026 - फोटो : Freepik
सूर्य ग्रहण का समय
12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण लग रहा है। इसका समय रात 9 बजकर 04 मिनट से 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। ग्रहण की शुरुआत और समाप्ति भारत में रात के समय होगी।
विज्ञापन

3 of 6
Surya Grahan 2026 - फोटो : freepik
क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?
ज्योतिषियों के अनुसार, यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी कारण इसका सूतक काल माना नहीं जाएगा।

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
ज्योतिषियों के अनुसार, 12 अगस्त का पूर्ण सूर्य ग्रहण सबसे पहले उत्तरी रूस में दिखाई देगा। यह स्पेन, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और पुर्तगाल के उत्तर-पूर्वी हिस्सों से होकर गुजरेगा। इसके अलावा यूरोप के अधिकांश देशों, कनाडा, अमेरिका के उत्तरी भाग और उत्तर-पश्चिम अफ्रीका में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा जा सकता है। वहीं, अलग-अलग स्थानों पर ग्रहण दिखने और उसका प्रभाव भी अलग-अलग समय पर होगा।

4 of 6
Surya Grahan 2026 - फोटो : Freepik
सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य ग्रहण कर्क राशि के साथ-साथ अश्लेषा नक्षत्र में घटित होने वाला है। इसलिए इसका प्रभाव 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। इस समय कुछ जातकों को लाभ, तो कुछ की परेशानियां बढ़ सकती हैं। खासतौर पर ग्रहण के दौरान ग्रहों की स्थिति का असर करियर और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है। 

Surya Grahan 2026: हरियाली अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए आने वाले 90 दिन रहेंगे शुभ
विज्ञापन

5 of 6
Surya Grahan 2026 - फोटो : Freepik
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं?
  • ग्रहण के दौरान खाना बनाने और भोजन करने से बचना चाहिए। 
  • यदि किसी ऐसे स्थान पर हैं जहां सूर्य ग्रहण दिखाई दे रहा है, तो आसमान में देखने की भूल न करें।
  • मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण समाप्त होने के बाद अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को दान करना चाहिए।
  • ग्रहण में मन को शांत रखें और कुछ भी नया काम न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Surya Grahan 2026 - फोटो : Freepik
  • ग्रहण काल में किसी भी नुकीली वस्तुओं के इस्तेमाल से बचें। इससे अशुभता बढ़ती है।
  • ग्रहण के दौरान भगवान के मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। 
  • ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और मंदिर में मूर्तियों के स्पर्श से बचने की सलाह दी जाती है। 
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर की साफ-सफाई करें और भगवान की प्रतिमाओं को स्नान कराएं।
 

Lucky Zodiac Signs: रक्षाबंधन से पहले चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, बुधादित्य योग से धन-करियर में मिलेगा लाभ

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण में साढ़ेसाती और ढैय्या वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, कष्टकारी रहेंगे आने वाले 10 दिन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें