फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2026: आज सूर्य ग्रहण से इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी समस्याएं, कदम-कदम पर बरतें सावधानी

Tue, 17 Feb 2026 12:57 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का प्रभाव राशियों पर पड़ सकता है। इस दौरान कुछ जातकों को लाभ, तो कुछ की समस्याएं बढ़ सकती हैं। हालांकि, इन 3 राशि के लोगों को विशेष तौर पर सावधानी रखने की आवश्यकता बनी रहेगी।
 
विज्ञापन
1 of 4
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
Surya Grahan 2026: 17 फरवरी 2026 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इसका समय दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। हालांकि, साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन इसका ज्योतिष महत्व अधिक रहने वाला है। बता दें, यह ग्रहण शनि का राशि कुंभ में लग रहा है। वहीं इस राशि में सूर्य राहु के साथ भी युति बना रहे हैं, जिससे ग्रहण योग का भी निर्माण हो रहा है। ज्योतिष में ग्रहण योग को अशुभ माना जाता है। इसका प्रभाव जातकों की समस्याएं बढ़ाने से लेकर मानसिक शांति पर असर डाल सकता है। ऐसे में सूर्य ग्रहण में सूर्य की राहु के साथ युति भी कुछ राशि वालों की परेशानियां बढ़ा सकती हैं। इससे इन 3 राशि वालों को हर कदम पर सावधानी बरतने से लेकर कुछ कार्य विशेष को करने से बचना चाहिए। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के दौरान करें इन 5 मंत्रों का जाप, मजबूत होगी कुंडली में सूर्य की स्थिति
विज्ञापन

2 of 4
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • मेष राशि वालों को सावधानी बरतने की विशेष आवश्यकता रहेगी।
  • आप पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के चक्कर में अपने करियर पर कम ध्यान दे पाएंगे।
  • किसी भी प्रकार का निवेश करने से अभी बचना बेहतर होगा।
  • किसी भी विवाद को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय बातचीत से निबटाना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। 
  • वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। 
  • नई नौकरी पाने के लिए अभी और प्रयास होंगे। 
  • काम को पूरा करने में रोजाना से अधिक परिश्रम करने होंगे। 
 

Surya Grahan 2026: आज 3 बजकर 26 मिनट पर लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब होगा समाप्त और किन चीजों का करें दान

विज्ञापन

3 of 4
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि वालों को धन का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा कोई नुकसान होने की आसंखा है।
  • आकस्मिक समस्याओं के चलते मूल कार्य एवं लक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं। 
  • यात्रा अधिक होगी, जिससे खर्च बढ़ेगा और सेहत भी परेशान करेगी।
  • जोखिम भरे निवेश से बचना होगा। कला के क्षेत्र में कोई समस्याएं आपका तनाव बढ़ा सकती हैं।
  • किसी की बातें भी आपको परेशान करेंगे। 
  • मानसिक रूप से अंशात आप रहेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि में ग्रहण योग बन रहा है। 
  • बिजनेस को लेकर आपका तनाव अधिक होगा। 
  • जोखिमपूर्ण आर्थिक कार्यकलापों से दूर रहना चाहिए।
  • घरेलू समस्याओं का समाधान निकालने में परेशानियां आएंगी। 
  • सेहत समस्याओं के चलते परेशान होना पड़ सकता है। 
  • प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें।
  • प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां पनप सकती हैं।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें