फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2026: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, जानिए समय, सूतककाल और राशियों पर प्रभाव

Tue, 11 Aug 2026 04:40 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में देखा जाएगा। ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 4 मिनट पर होगी। 
विज्ञापन
1 of 7
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Freepik
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है, जो श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि और आश्लेषा नक्षत्र में लगेगा। यह सूर्य ग्रहण एक खग्रास होगा जिसकी शुरुआत 12 अगस्त को रात 09 बजकर 4 मिनट होगी और समापन 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट होगी। इस सूर्य ग्रहण को दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा लेकिन यह भारत में नहीं दिखाई देगा। आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण से जुड़ी कई बातें। 
विज्ञापन

2 of 7
सूर्य ग्रहण 2026 - फोटो : Amar Ujala
कब लगेगा सूर्य ग्रहण 2026
12 अगस्त को सूर्य ग्रहण लगेगा। भारतीय समय के अनुसार इस सूर्य ग्रहण की शुरुआत रात 09 बजकर 04 मिनट से होगी और 11 बजकर 16 मिनट पर ग्रहण अपने चरम पर होगा। ग्रहण का मोक्ष काल 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन

3 of 7
क्या भारत में दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? - फोटो : Adobe Stock
भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा या नहीं
12 अगस्त 2026 को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा लेकिन भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। क्योंकि ग्रहण के समय भारत में रात होगी। 

ग्रहण का सूतक काल 
भारत में ग्रहण दिखाई ना देने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक काल वहीं पर मान्य होता है जहां पर ग्रहण होता है। सूर्य ग्रहण में सूतक 12 घंटे पर लगता है और इस दौरान पूजा-पाठ और शुभ कार्य करना वर्जित होता है। 

4 of 7
सूर्य ग्रहण 2026 प्रभाव - फोटो : Amar Ujala
सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि पर सूर्य ग्रहण का असर
12 अगस्त को लगने वाले सूर्य ग्रहण का प्रभाव  मेष राशि के जातकों पर सकारात्मक रूप से देखने को मिलेगा। इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण सुख के भाव यानी चौथे भाव में लग रहा है। इससे आपका लंबे समय से चला आ रहा रुका हुआ काम पूरा होगा।

 
विज्ञापन

5 of 7
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर सूर्य ग्रहण का असर
कन्या राशि वालों पर सूर्य ग्रहण का शुभ प्रभाव रहेगा। इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में होगा। जिससे कई तरह के सकारात्मक प्रभाव कन्या राशि वालों को मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और नौकरीपेशा जातकों के लिए कुछ नए तरह के अवसर मिलेंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव
तुला राशि के जातकों के लिए 12 अगस्त को लगने वाला सूर्य ग्रहण बहुत ही लाभकारी और शुभ हो सकता है। आपकी राशि में यह ग्रहण दशम भाव में लगेगा। जिससे नौकरीपेशा जातकों को कुछ अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि पर ग्रहण का प्रभाव
मीन राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव अच्छा रहेगा। यह ग्रहण आपकी राशि से पंचम भाव में बनेगा। जो आपकी संतान, शिक्षा से संबंधित होता है। इससे आपके कुछ अधूरे काम पूरे होंगे। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें