Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण धार्मिक और ज्योतिष दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है। इसका व्यापक प्रभाव तीज-त्योहारों से लेकर सभी राशियों पर दिखाई देता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, जल्द फरवरी में यह अद्भुत खगोलीय घटना होने वाली हैं, जिसे बेहद खास माना जा रहा है। दरअसल, इस साल 17 फरवरी 2026 को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण वलयाकार होगा, जिसे आमतौर पर "रिंग ऑफ फायर" भी कहते हैं। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा। अब चूंकि ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं होगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं रहेगा। परंतु सूर्य ग्रहण के समय सूर्य कुंभ में विराजमान होंगे। इस दौरान कुंभ राशि में सूर्य की राहु के साथ युति होगी, जिससे ग्रहण योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए यह समय मुश्किलों भरा हो सकता है और उनके कार्य-कारोबार पर इसका नकारात्मक असर हो सकता है। आइए इनके बारे में जानत हैं।
Budh Grah: बार-बार अपने फैसलों पर होता है पछतावा, तो कुंडली में कमजोर है ये ग्रह, जानें इसके लक्षण और उपाय