इस दौरान आय में वृद्धि के योग बन सकते हैं
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण अचानक मिलने वाले अवसरों का संकेत दे रहा है। इस दौरान आय में वृद्धि के योग बन सकते हैं और किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ संभव है। करियर या व्यवसाय में नई शुरुआत करने का अवसर मिल सकता है, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगा। संपत्ति या वाहन से जुड़ा कोई निर्णय आपके पक्ष में जा सकता है। साथ ही कुछ लोगों को यात्रा, विशेषकर विदेश से जुड़े अवसर भी मिल सकते हैं, जो भविष्य के लिए नई राह खोलेंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।