फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2025: 29 मार्च को सूर्य ग्रहण के दिन होगा शनि का गोचर, इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क

Wed, 22 Jan 2025 11:41 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

29 मार्च को शनि के राशि परिवर्तन के साथ-साथ साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा। सूर्य ग्रहण और शनि के राशि परिवर्तन का प्रभाव कुछ राशि के जातकों पर पड़ सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
Shani Gochar And Surya Grahan - फोटो : amar ujala
साल 2025 ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से बहुत ही खास रहने वाला है। इस साल न्याय और कर्मफलदाता शनि करीब ढाई वर्षों के बाद राशि बदलेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं और सिर्फ इन्हीं के पास साढ़ेसाती और ढैय्या का अधिकार है। इस साल 29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण है और इसी दिन न्यायप्रिय शनि का राशि परिवर्तन गुरु की राशि मीन में होगा। 29 मार्च को शनि के राशि परिवर्तन के साथ-साथ साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा। आपको बता दें कि 14 मार्च को आत्मा और ऊर्जा के कारक ग्रह सूर्य कुंभ की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से निकलकर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। इस तरह से 29 मार्च को सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और शनि दोनों ही एक ही राशि में रहेंगे। धार्मिक नजरिए से सूर्य ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में इस खगोलीय संयोग का प्रभाव कुछ राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण और शनि गोचर दोनों के ही एक दिन में होने से किन राशियों के जातकों पर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा।  
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
29 मार्च 2025 को सूर्य ग्रहण और इसी दिन शनि का मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। मेष राशि के लोगों पर सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का प्रभाव परेशानियों में वृद्धि ला सकता है। इस दौरान कई तरह की आर्थिक परेशानियां, सेहत संबंधी दिक्कतें और करियर में तरह-तरह की बाधाएं आ सकती हैं। ग्रहण का प्रभाव मेष राशि के जातकों के बारहवें भाव में होगा जिस कारण से आपके बेवजह के खर्चों में वृद्धि और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का राशि परिवर्तन और सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कुंभ राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। ग्रहण और शनि के गोचर के कारण कुंभ राशि के जातकों के जीवन में तरह-तरह की कठिनाईयां, रुकावटें, धन हानि और मानसिक परेशानियों में वृद्धि होगी। आपको कार्यो में विशेष सावधानी बरतनी होगी। आपके दूसरे भाव में ग्रहण का प्रभाव आपके लिए आर्थिक चुनौतियां ला सकती हैं। धन हानि की संभावना हैं। कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकता है। कुंभ राशि के जातकों को सूर्यग्रहण और शनि के गोचर के दौरान अपनी वाणी को नियंत्रित करना होगा। 

Shani Gochar 2025: 30 साल बाद शनि करेंगे मीन राशि में गोचर, इन राशियों के बदलेंगे दिन

 

विज्ञापन

4 of 4
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि में शनि का गोचर और इस दिन सूर्य ग्रहण का प्रभाव आफके लिए कई तरह की परेशानियां ला सकता है। आपको सेहत संबंधी दिक्कतें, धन हानि, परिवारिक समस्याएं और जीवन में तनाव बढ़ सकता है। आपकी राशि के पहले भाव में ग्रहण से  आपके आत्मसम्मान कमी का सामना करना पड़ सकता है जिसे जीवन में तरह-तरह के उतार-चढ़ाव आ सकता है।  

Surya grahan 2025: शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें