Surya Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के बाद अब सबकी नजर सूर्य ग्रहण पर बनी हुई है, जो 21 सितंबर 2025 को लगने वाला है। इस दिन यह ग्रहण रात 11 बजे से 22 सितंबर तड़के 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। हालांकि, इसे भारत में नहीं देखा जाएगा, इसलिए इससे पहले लगने वाला सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन ज्योतिषियों की मानें तो सूर्य ग्रहण बुध की राशि कन्या और सूर्य के नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी में घटित होगा। इसके अलावा ग्रहण के समय सूर्य स्वयं कन्या राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में साल के दूसरे ग्रहण का ज्योतिष महत्व अधिक रहेगा। ऐसे में आप ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए सूर्य भगवान के 108 नामों का स्मरण कर सकते हैं। इससे मानसिक शांति, सेहत सामान्य हो सकती है। आइए इन शक्तिशाली नामों को जानते हैं।