फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2025: 29 मार्च को इस समय लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें क्या करना है और क्या नहीं

Thu, 27 Mar 2025 10:40 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Grahan 2025: 29 मार्च 2025 का दिन खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए बेहद खास है। इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जो एक महत्वपूर्ण घटना है। 
विज्ञापन
1 of 6
इस बार 29 मार्च को 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक सूर्य ग्रहण लगेगा। - फोटो : adobe
Surya Grahan 2025: 29 मार्च 2025 का दिन खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए बेहद खास है। इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जो एक महत्वपूर्ण घटना है। बता दें, जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूर्य का बिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। इस प्रक्रिया को ही सूर्य ग्रहण लगना कहा जाता है।

ज्योतिष शास्त्र में इसे एक महत्वपूर्ण समय माना गया है, क्योंकि इसका प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। वहीं ग्रहण में कुछ खास कार्यों को करने की मनाही भी होती हैं। इस बार 29 मार्च को 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक सूर्य ग्रहण लगेगा। लेकिन यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। चूंकि यह ग्रहण मीन राशि और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा, इसलिए इसका ज्योतिषीय महत्व माना जा रहा है। ऐसे में आप कुछ कार्यों में विशेष सावधानी बरतें अन्यथा समस्या हो सकती है। आइए इनके बारे में जानते हैं..
विज्ञापन

2 of 6
ग्रहण के दौरान आप देवी-देवताओं की प्रतिमा को स्पर्श न करें। - फोटो : adobe
ग्रहण के दौरान क्या न करें
  • ज्योतिषियों के मुताबिक ग्रहण शुरू होने पर घर में पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है।
  • ग्रहण के दौरान आप देवी-देवताओं की प्रतिमा को स्पर्श न करें। 
विज्ञापन

3 of 6
ग्रहण शुरू होने से समाप्त होने तक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। - फोटो : adobe
  • महिलाएं ग्रहण के दौरान श्रृंगार न करें।
  • ग्रहण शुरू होने से समाप्त होने तक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सेहत पर बूरा प्रभाव पड़ता है।
  • इस समय आप नींद लेने से बचें। इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 

4 of 6
ग्रहण के दौरान अधिक भागदौड़ करने से बचना चाहिए। - फोटो : adobe
  • ग्रहण के समय नुकीली व धारदार चीजों जैसे कैंची, चाकू और सुई आदि का प्रयोग भूल से भी न करें। 
  • इस अवधि में गर्भवती महिलाएं घर में ही रहें।
  • ग्रहण के दौरान अधिक भागदौड़ करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
ग्रहण को देखने की भूल न करें। - फोटो : Freepik
  • ग्रहण को देखने की भूल न करें।
  • इस अवधि में आप किसी भी नए कार्य को न करें।
  • ग्रहण शुरू होने के बाद आप किसी भी नकारात्मक जगहों पर न जाएं। यह उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहण लगने पर आप भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करें। इ - फोटो : Freepik
ग्रहण के दौरान क्या करें
ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहण लगने पर आप भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करें। इसके साथ ही आप मन को शांत करने के लिए ध्यान करें। इसके बाद ग्रहण के समाप्त हो जाने के बाद स्नान करें और क्षमतानुसार दान करें।

Grah Gochar: 29 मार्च को ग्रहों का सबसे बड़ा परिवर्तन, 57 साल बाद 10 दुर्लभ ग्रह संयोग से होगी उथल-पुथल
Surya Grahan 2025: साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर हो सकता है असर, रहें सतर्क


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें