Surya Gochar 2025: वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि में विराजमान है। वह 15 मई 2025 को देर रात 12 बजकर 11 मिनट पर वृषभ में प्रवेश करेंगे, उनका यह गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास होने वाला है। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है और वह सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं। मान्यता है कि इस राशि पर उनकी सदैव कृपा बनी रहती हैं, जिसके प्रभाव से जातक हर क्षेत्र में सफलता व सम्मान प्राप्त करता है। लेकिन सूर्य जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो अन्य राशि वालों पर भी अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसे में सूर्य का वृषभ में गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है। इन जातकों को नौकरी में तरक्की व निवेश में धन लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।