17 सितंबर 2026 को सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय करियर, धन और सफलता के लिहाज से खास रहने वाला है, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा।
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा और आत्मविश्वास, मान-सम्मान, यश व पद-प्रतिष्ठा का कारक माना गया है। ऐसे में सूर्य का हर राशि परिवर्तन ज्योतिष की दृष्टि से खास होता है। 17 सितंबर 2026 को सूर्य देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और 17 अक्तूबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा। जहां वृष, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए यह गोचर करियर और आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत दे रहा है, वहीं कर्क, तुला, कुंभ और मीन राशि के जातकों को इस दौरान कुछ मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं सूर्य का कन्या राशि में गोचर किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन
2 of 13
Surya Gochar 2026
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय मिला-जुला परिणाम देने वाला रह सकता है। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे, लेकिन काम के बीच कुछ रुकावटें भी आ सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है। आय के साधन बने रहेंगे, लेकिन साथ ही खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है। इसलिए गैर-जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहतर होगा। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें।
विज्ञापन
3 of 13
Surya Gochar 2026
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य गोचर काफी शुभ माना जा रहा है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक्की या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार करने वालों को भी नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और पुराने प्रयासों का फायदा मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत भी सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है। कुल मिलाकर यह समय मेहनत को सफलता में बदलने वाला हो सकता है।
4 of 13
Surya Gochar 2026
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए समय उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। करियर में कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन उन्हें हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करनी होगी। काम के दौरान अचानक रुकावटें आने से तनाव बढ़ सकता है। धन लाभ के योग बन सकते हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ने की संभावना है। किसी को पैसा उधार देने या जल्दबाजी में निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। पारिवारिक या कार्यस्थल के विवादों को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें।
विज्ञापन
5 of 13
Surya Gochar 2026
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है। नौकरी और कारोबार में रुकावटें आने से मन परेशान हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में देरी होने की आशंका रहेगी। आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहें, क्योंकि अचानक खर्च या धन हानि की स्थिति बन सकती है। बिना सोचे-समझे कोई बड़ा निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें और काम के साथ पर्याप्त आराम भी लें। नए काम की शुरुआत करने से पहले परिस्थितियों का अच्छी तरह आकलन करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
Surya Gochar 2026
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य गोचर मिला-जुला रह सकता है। नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर तो मिलेंगे, लेकिन हर काम आसानी से पूरा नहीं होगा। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है और परिणाम मिलने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति में लाभ के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं। कार्यस्थल पर तनाव या किसी व्यक्ति से मतभेद की स्थिति बन सकती है। अपनी बात रखते समय अहंकार या जल्दबाजी से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें।
विज्ञापन
7 of 13
Surya Gochar 2026
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ परिणाम देने वाला रह सकता है। नौकरी में पद, प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। कारोबार करने वालों को नए संपर्क और अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में भी फायदा मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटका हुआ कोई आर्थिक काम आगे बढ़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का वातावरण सकारात्मक रह सकता है। सेहत के लिहाज से भी समय अनुकूल रहने की उम्मीद है।
8 of 13
Surya Gochar 2026
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय सावधानी बरतने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं, जिनसे काम में देरी या रुकावट आए। ऑफिस में किसी के साथ विवाद से बचें और अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान से पूरा करें। पैसों के मामले में भी सतर्क रहना जरूरी होगा। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं और धन संबंधी नुकसान की आशंका भी बन सकती है। इस दौरान कर्ज लेने या बिना पूरी जानकारी के निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहें।
9 of 13
Surya Gochar 2026
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य गोचर अनुकूल रहने की संभावना है। नौकरी और कारोबार में सफलता मिल सकती है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। धन और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। परिवार में सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से भी समय अच्छा रहने की उम्मीद है।
10 of 13
Surya Gochar 2026
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। करियर में प्रगति के मौके मिल सकते हैं, लेकिन कुछ कामों में रुकावट और देरी परेशान कर सकती है। कारोबार में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें।आय के साथ खर्च बढ़ने की संभावना है। पैसों का प्रबंधन ठीक से करना जरूरी होगा। काम के दबाव के कारण तनाव या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। परिवार या सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो तो उसे बढ़ाने के बजाय शांतिपूर्वक हल करने का प्रयास करें।
11 of 13
Surya Gochar 2026
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सूर्य गोचर काफी सकारात्मक रह सकता है। नौकरी में तरक्की और नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन सकते हैं। कारोबारियों को भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं और काम का विस्तार करने की दिशा में सफलता मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और अपनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने की संभावना है। यह समय योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
12 of 13
Surya Gochar 2026
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को इस अवधि में संभलकर कदम उठाने की जरूरत होगी। नौकरी या कारोबार में अचानक बाधाएं आ सकती हैं। किसी काम में अपेक्षित सफलता न मिलने से तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में भी सावधानी रखें। गैर-जरूरी खर्चों से बचें और बड़े निवेश को लेकर जल्दबाजी न करें। धन हानि की आशंका के चलते पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए लापरवाही से बचें। नए काम की शुरुआत फिलहाल टालना उचित रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावटों के कारण योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। मेहनत के बावजूद परिणाम मिलने में देरी संभव है। किसी विवाद में पड़ने के बजाय शांत रहना बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान देना जरूरी है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं या धन संबंधी परेशानी सामने आ सकती है। कर्ज लेने से बचें और जोखिम भरे निवेश न करें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें और तनाव को खुद पर हावी न होने दें। इस दौरान किसी भी नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करना बेहतर रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।