फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मई को सूर्य का गोचर, इन 5 राशि वालों का बदलेगा भाग्य, करियर-कारोबार में तरक्की के योग

Tue, 05 May 2026 05:39 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

सूर्य को ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। 15 मई को सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
सूर्य गोचर 2026 - फोटो : amar ujala
सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य आत्मा, बल, तेज और ऊर्जा का कारक माना जाता है। सूर्य एक माह में राशि परिवर्तन करते हैं, जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। 15 मई को सूर्य अपनी स्वराशि मेष की यात्रा को विराम देते हुए वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं। सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने से 5 राशियों के नौकरी, व्यापार, पद-प्रतिष्ठा और करियर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने से किन-किन राशियों को सफलता और लाभ के योग बन रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
15 मई को सूर्य का गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा। कुंडली का दूसरा भाव धन, वाणी और कुटुंब का होता है। ऐसे में सूर्य का धन के भाव में आने से आपके आत्मविश्वास और प्रभाव में वृद्धि होगी। घर परिवार और बाहर दोनों ही जगहों पर आपके काम करने के तरीके की प्रशंसा होगी। आपकी पर्सनालिटी में एक तरह के अच्छा परिवर्तन देखने को मिलेगा। रिश्तों में सुधार आएगा और घर परिवार में सुख-शांति आएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
सूर्य का गोचर आपकी राशि के 11वें भाव में होगा जिससे आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आय में वृद्धि के योग बनेंगे। इस दौरान आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होते हैं नजर आएंगे। व्यापारियों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। धन आवागमन के मार्ग प्रशस्थ होंगे। 

4 of 6
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर कई मायनों के लिहाज से लाभकारी और शुभ साबित होगा। सूर्य का वृषभ राशि में गोचर होने से यह आपके दशम भाव में होगा। जिससे आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी और अच्छी उपलब्धि हासिल हो सकती है। सेहत मे बेहतर सुधार पहले के मुकाबले दिखाई देगा। अधूरे कार्यों मे तेजी आएगी जिससे आपका काम पूरा होगा। किसी नई योजना पर काम आगे बढ़ सकता है। लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर आपके सप्तम भाव में होगा जिससे कारोबार में आने वाली परेशानियां दूर होंगी और नए तरह के साझेदारी पनपेगी। वहीं जीवनसाथी संग अच्छा और प्रेम पूर्वक वातावरण बनेगा। इस दौरान समाज में आपकी एक अलग तरह की पहचान बनेगी। धन लाभ के अवसरों में लगातार वृद्धि देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर उनकी कुंडली के नवम भाव जो भाग्य का भाव होता है। आने वाले समय में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जिन लोगों ने कर्ज आदि ले रखा था उनको इससे निजात मिलेगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को भविष्य में नई योजनाओं पर धन खर्च करना पड़ सकता है। इस दौरान आप अपने शत्रुओं पर सफलता प्राप्त करने में हावी रहेंगे। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें