फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, इन राशियों के लिए लौटेगा सुनहरा दौर और मजबूत होगी आर्थिक स्थिति

Thu, 16 Jul 2026 02:01 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

सूर्य 16 जुलाई को मिथुन की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। कर्क राशि सूर्यदेव की मित्र राशि है ऐसे में कुछ राशियों के लिए आने वाला दिन शुभ रहने वाला होगा। 
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य का कर्क राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
सूर्य का अपने मित्र चंद्रमा की राशि में गोचर 16 जुलाई को रात 11 बजकर 26 मिनट पर होगा। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों का राजा और जनक माना जाता है। काल पुरुष की कुंडली में सूर्य पांचवी राशि सिंह के स्वामी हैं, जिनका कुंडली में विशेष स्थान होता है। सूर्य से जीवन में सफलता, मान-सम्मान, यश, धन और नेतृत्व क्षमता के लिए विशेष माना जाता है। सूर्य मेष राशि में उच्च के और तुला राशि में नीच के माने जाते हैं।  सूर्य के कर्क राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा लेकिन कुछ राशि वालों के लिए सूर्य का कर्क राशि में गोचर बहुत ही शुभ और शानदार रहने वाला होगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं राशियां। 
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी होते हैं, जो अब कर्क राशि में गोचर करने से यह आपके चौथे में होंगे। कुंडली का चौथा भाव सुख, घर और भावनाओं से जुड़ा हुआ है। ऐसे में आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग बनेंगे। करियर में आपको ऊंचे मुकाम हासिल होंगे। लेकिन वहीं रिश्तों में आपको संभलकर रहना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य चौथे भाव के स्वामी होते हैं और अब यह आपके तीसरे भाव में गोचर करने वाले हैं। कुंडली का तीसरा भाव साहस और पराक्रम का होता है ऐसे में सूर्य गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा। समाज में आपके मान-सम्मान में इजाफा और करियर में कोई ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं। अतिरिक्त आय के लिए यह गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का सुनहरा अवसर मिलेगा। 

4 of 5
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्यदेव दूसरे भाव से स्वामी हैं और जो अब ये आपके लग्न भाव में गोचर करेंगे। आपके लिए सूर्य का गोचर बहुत ही सकारात्मक और शुभ साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति में वृद्धि और आत्मविश्वास में इजाफा होने के योग हैं। लेकिन इस दौरान आपको अपने गुस्से को कंट्रोल में करना होगा। साथ ही सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी पुराने वाद-विवादों से आपको छुटकारा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सूर्य ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं, जो अब आपके दशम भाव में गोचर करने वाले हैं। दशम भाव में सूर्य की स्थिति बहुत ही मजबूत माना जाता है। इस दौरन नौकरी में प्रमोशन के योग होंगे। कार्यों में सराहना मिलेगी और करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। इस दौरान पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलेगा। 

Kalsarp Yog 2026: 18 जुलाई तक कालसर्प योग का असर, इन 4 राशियों के लिए कठिन समय

Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से बना षडाष्टक और द्विद्वादश योग, अगले 30 दिनों तक इन राशियों के लिए समय रहेगा कष्टकारी

Shani Vakri 2026: शनि की वक्री चाल बदलेगी 12 राशियों का भाग्य, जानें किसे होगा फायदा और किसे रहना होगा सतर्क


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें