फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से किन राशि वालों को मिलेगी तरक्की और किसे टेंशन ? यहां जानें

Wed, 11 Mar 2026 11:50 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Gochar 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य के मीन राशि में आने पर किसी के लिए यह समय तरक्की लेकर आ सकता है। लेकिन कुछ राशियों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत पड़ सकती है। 
विज्ञापन
1 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Sun Transit 2026: ग्रहों के राजा सूर्य गोचर करने जा रहे हैं। वह 14 मार्च 2026 को रात 12 बजकर 41 मिनट पर कुंभ से मीन में प्रवेश करेंगे। मान्यता है कि, जब भी सूर्य गुरु की राशि मीन में गोचर करते हैं, तो खरमास लगता है। यह अशुभ समय होता है, जिसमें सूर्य की स्थिति कमजोर होती हैं। अब चूंकि सूर्य का प्रभाव कम होता है, इसलिए सभी तरह के शुभ-मांगलिक कार्यों पर रोक लगा दी जाती हैं। यह समय ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि सूर्य के इस परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ राशियों को लाभ, तो किसी की परेशानियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में आइए सूर्य के मीन गोचर का राशिफल जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • मेष राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर बारहवें भाव में होगा। 
  • पुरानी चीजों का तनाव बढ़ सकता है।
  • इस समय खर्चों में भी बढ़ोतरी होने के संकेत हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर ग्यारहवें भाव में होगा। 
  • आपको अटके हुए कार्यों में गति मिलेगी और मनचाही सफलता के योग है।
  • सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

4 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
  • मिथुन राशि के लिए सूर्य तीसरे भाव के स्वामी हैं। उनका यह गोचर आपके दसवें भाव में होगा। 
  • समय आपके लिए लकी रहेगा, क्योंकि करियर को नई दिशा प्राप्त होने वाली है।
  • कार्यस्थल पर अधिकारियों से सराहना भी मिल सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • कर्क राशि के लिए सूर्य दूसरे भाव के स्वामी हैं और उनका गोचर आपके नौवें भाव में होगा। 
  • विदेश यात्रा का सपना पूरा होगा।
  • इस समय धन लाभ होने पर कोई वाहन खरीदेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
  • सिंह राशि वालों के आठवें भाव में यह गोचर होगा। 
  • अचानक आने वाली जिम्मेदारियां थोड़ी परेशान कर सकती हैं। 
  • सेहत का ध्यान रखें और वाणी में मधुरता बनाए रखें।
विज्ञापन

7 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि के लिए सूर्य का गोचर उनके सातवें भाव में होगा। 
  • आपके दांपत्य जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आएगा।
  • विवाह योग्य जातकों की शादी से जुड़े काम अटकेंगे।

8 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
  • तुला राशि के लिए सूर्य का यह गोचर छठे भाव में होगा। 
  • सभी कार्यों में सफलता मिलेगा और समाज में सम्मान कई गुना बढ़ सकता है।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के जीवन में बड़ा उछाल आएगा।

9 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि के पांचवें भाव में यह गोचर होगा। 
  • रचनात्मक कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। 
  • कला के क्षेत्र में काम करते हुए किसी कॉलेज से भी जुड़ सकते हैं।
  • प्रेम संबंधों में भी मधुरता बढ़ सकती है।

10 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
  • धनु राशि वालों के लिए समय सुखद रहेगा।
  • सूर्य का गोचर चौथे भाव में होगा। 
  • नौकरी और कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। 

11 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • नए कार्य शुरू करने के लिए भी यह समय अच्छा माना जा सकता है।
  • मकर राशि वालों को धन लाभ होगा और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
  • लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं।

12 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
  • आप नए लोगों से जुड़ सकते हैं।
  • मित्रों के सहयोग से आर्थिक लाभ मिलने के भी संकेत हैं।
  • नए काम का प्रारंभ करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि वालों के लिए समय मुश्किलों भरा रहेगा।
  • मानसिक रूप से थोड़ा परेशान महसूस कर सकते हैं।
  • लेकिन बिजनेस को लेकर नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।


Budh Gochar: अप्रैल माह में बुध ग्रह करेंगे गुरु के नक्षत्र में प्रवेश, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें