फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2025: सूर्य का गुरु की राशि मीन में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Sat, 08 Mar 2025 03:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

मीन राशि में सूर्य का गोचर से पहले से इसी राशि में विराजमान राहु के संग ग्रहण योग का निर्माण होगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 13
14 मार्च को सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे - फोटो : amar ujala
Surya Gochar 2025: आत्मा और मान-सम्मान के कारक सूर्यदेव 14 मार्च 2025 को शनि की राशि कुंभ से निकलकर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। मीन राशि में सूर्य के गोचर से एक माह के लिए खरमास लग जाएगा। मीन राशि में सूर्य का गोचर से पहले से इसी राशि में विराजमान राहु के संग ग्रहण योग का निर्माण होगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 

Shani SadiSati Upay: शनि की साढ़ेसाती के मुक्ति के लिए शनिवार से शुरू करें यह उपाय, जीवन में होगा बदलाव
विज्ञापन

2 of 13
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों के लिए आने वाला एक महीना मिलाजुला साबित होगा। इससे आपके साहस और कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में खूब मेहनत करनी पड़ सकती है। 

Ketu Gochar: होली के बाद केतु बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की बदल सकती है किस्मत
विज्ञापन

3 of 13
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर और सूर्य का गोचर अच्छा रहेगा। शिक्षा और करियर में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। धन लाभ के अवसर आपके हाथ में आएंगे। 
 

Grah Gochar: मीन राशि में बनेगा सप्तग्रही योग, इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ


 

4 of 13
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का मीन राशि में गोचर शुभ साबित होगा। नौकरी और व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। कार्यों में आ रही रुकावटें खत्म होंगी। व्यापार से अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 13
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों को आने वाले कुछ दिन बहुत ही बेहतरीन साबित होंगे। सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। आर्थिक रूप से आपके हाथ मजबूत होंगे। धन का प्रभाव बना रहेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। आपको अपने में नियंत्रण करना होगा। समय का प्रबंधन अच्छे से करने में कामयाब होंगे। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। 
विज्ञापन

7 of 13
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि के लिए सूर्य का 14 मार्च को गोचर अच्छा साबित हो सकता है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और कार्य से अचानक धन लाभ के संयोग है। 

8 of 13
- फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर अच्छा नहीं कहा जा सकता है। परेशानियों में इजाफा होगा। किसी से बिना बात के लड़ाई-झगड़े और विवाद की स्थिति बन सकती है, जिसे आपको संभालना मुश्किल होगा। 

9 of 13
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण करना होगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बनी रहेगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। भाग्य आपका भरपूर साथ मिलेगा। आपको इस दौरान अपने लक्ष्यों पर आपको अपना ध्यान केंद्रित रखना होगा। 

10 of 13
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन से धनु राशि वालों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। पूरे माह आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने लक्ष्यों पर पूरा ध्यान देना होगा। 

11 of 13
- फोटो : amar ujala
मकर राशि 
इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और अच्छी खबरें सुनने  को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। 

12 of 13
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। 
विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि में सूर्य का गोचर हो रहा है ऐसे में आपके लिए आने वाले समय में बहुत सारी अच्छी सूचनाएं सुनने को मिल सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें