फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2025: 15 जून को सूर्य करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इन चार राशियों को होगा अच्छा फायदा

Sat, 14 Jun 2025 12:39 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

15 जून को आत्मा, पिता और मान-सम्मान के कारक ग्रह सूर्य बुध की राशि मिथुन में गोचर करने वाले हैं। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर को शुभ माना जाता है क्योंकि सूर्य और बुध की आपस में मित्रता का भाव रहता है।
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर - फोटो : adobe stock
Surya Gochar 2025: 15 जून को आत्मा, पिता और मान-सम्मान के कारक ग्रह सूर्य बुध की राशि मिथुन में गोचर करने वाले हैं। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर को शुभ माना जाता है क्योंकि सूर्य और बुध की आपस में मित्रता का भाव रहता है। सूर्य के गोच करने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर होने के साथ बुध और देवगुरु की मिथुन राशि में युति करना बहुत ही शुभ योग माना जाता है। ये तीनों ही ग्रह शुभ ग्रहों की श्रेणी में आते हैं। इन तीनों ग्रहों की युति से व्यक्ति को बुद्धिमान, भाग्यशाली और मान-सम्मान दिलाता है। ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि और तर्क शास्त्र का कारक, देवगुरु बृहस्पति को  ज्ञान, अध्ययन और लाभ का कारक जबकि सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व और मान-सम्मान का कारक ग्रह माना जाता है। आइए जानते हैं सूर्य के मिथुन राशि में गोचर करने से किन राशि वालों को लाभ हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य पांचवें भाव के स्वामी होते हैं और 15 जून को सूर्य का मिथुन राशि में गोचर करने से यह आपके तीसरे भाव में होंगे। ऐसे में यह आपके अंदर जोश, साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जो लोग सरकारी क्षेत्रों से जुड़े हैं उनके लिए यह शुभ संकेत है। आपकी क्षमता में विस्तार देखने को मिलेगा और आर्थिक नजरिए से यह समय लाभदायक रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य पहले भाव के स्वामी होकर यह आपके ग्यारहवें भाव में करीब एक माह तक रहेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का ग्यारहवें भाव में गोचर बहुत शुभ माना जाता है। इसका आपके ऊपर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रमोशन के योग भी देखने को मिलेगा। इस दौरान आपका प्रभावशाली लोगों से मुलाकात और लाभ मिलेगा। 

Guru Nakshatra Gochar: गुरु का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश और अतिचारी गोचर दुनिया में मचाएगा कोहराम

4 of 5
कन्या - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य बारहवें भाव के स्वामी हैं और सूर्य का गोचर दसवें भाव में होगा। कुंडली का दसवां भाव करियर और विदेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। जो लोग विदेश में नौकरी करने की इच्छुक हैं उन्हें नए अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपको नई जिम्मेदारियां और भूमिका देखने को मिल सकती है। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। 

Weekly Horoscope (16 to 22 June): सिंह समेत इन 2 राशि वालों को मिलेगी आर्थिक तरक्की, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य सातवें भाव के स्वामी होते हैं और वर्तमान में सूर्य का गोचर पांचवें भाव में होगा। पंचम भाव से शिक्षा का विचार होता है। ऐसे में जो लोग किसी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल है उनको सफलता मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कुछ सुनहरे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें