फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2025: 16 नवंबर को सूर्य का तुला से वृश्चिक राशि में परिवर्तन, जानिए राशियों पर प्रभाव

Sun, 16 Nov 2025 12:39 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

16 नवंबर 2025 को सूर्यदेव तुला से वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं। सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर करने से कई तरह के योगों और युतियों का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक, नवग्रहों में राजा और ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत माना गया है।
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
सभी नौ ग्रहों में सूर्य का ज्योतिष और हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण ही खास स्थान होता है। सूर्य को नवग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्यदेव हर 30 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं जिसके कारण एक राशि में दोबारा आने में एक साल का समय लगता है। 16 नवंबर 2025 को सूर्यदेव तुला से वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं। सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर करने से कई तरह के योगों और युतियों का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक, नवग्रहों में राजा और ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत माना गया है। सूर्यदेव हर माह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य के हर माह राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर शुभ या अशुभ तरीके से पड़ता है।  सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर करने का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।  
विज्ञापन

2 of 13
- फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य देव आपकी कुंडली में पांचवें भाव के स्वामी हैं और राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना कराएगा फिर भी मान-सम्मान की वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

3 of 13
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य महाराज आपके चौथे भाव के स्वामी हैं और 16 नवंबर के बाद अब आपके सातवें भाव में विराजमान है। आपकी राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कार्य-व्यापार की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा किंतु शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। 

4 of 13
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य महाराज आपके तीसरे भाव के अधिपति देव हैं और अब इनका गोचर आपके छठे भाव में होने जा रहा है। राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची-समझी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत है।
विज्ञापन

5 of 13
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य ग्रह आपके दूसरे भाव के स्वामी हैं। अब इनका गोचर आपके पांचवें भाव में होने जा रहा है। राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे शोध परक और रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए अच्छी सफलता के योग भी बन रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य देव आपके लग्न भाव के स्वामी हैं और अब यह गोचर करके चौथे भाव में जा रहे हैं। राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना पड़ेगा। इस दौरान अप्रिय समाचार मिल सकता है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें।
विज्ञापन

7 of 13
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों की कुंडली में सूर्य महाराज आपके बारहवें भाव के स्वामी हैं जो कि अब आपके तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बलपर आप कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि- 
तुला राशि वालों के लिए सूर्य देव आपके ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और इनका गोचर अब आपके दूसरे भाव में होने जा रहा है। राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य कई तरह के खट्टे-मीठे अनुभव का सामना करवाएंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। 

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज आपके दसवें भाव के स्वामी है जो अब गोचर करके आपके लग्न भाव में जा रहे हैं। आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य हर तरह से सफलता तो दिलाएंगे किंतु कहीं न कहीं शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ेगा। मान सम्मान और सामाजिक पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। 

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि-
धनु राशि वालों के लिए सूर्य महाराज आपके नौवें भाव के अधिपति देव हैं और अब यह आपके बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कष्टकारी यात्रा करनी पड़ सकती है।  गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा

11 of 13
- फोटो : amar ujala
मकर राशि-
मकर राशि वालों के लिए में सूर्यदेव आपके आठवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उसे दृष्टि से भी अधिक सफल रहेंगे। 

12 of 13
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
कुंभ राशि के जातकों की कुंडली में सूर्य देव सातवें भाव के स्वामी हैं और अब यह गोचर करके आपके दसवें भाव में जा रहे हैं। राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन रहेगा यद्यपि माता-पिता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से अच्छा ही रहेगा। 

विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : amar ujala
मीन राशि-
मीन राशि वालों के लिए सूर्य ग्रह आपके छठे भाव के अधिपति देव हैं और अब इनका गोचर आपके नौवें भाव में होने जा रहा है। राशिसे नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना करवाएगा। आध्यात्मिक विकास होगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी।

साल 2026 में इन राशियों के खुलेंगे भाग्य और मिलेगा सबकुछ, देवताओं के गुरु होंगे मार्गी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें