August Grahan 2026 Date And Time In India: अगस्त 2026 को ज्योतिषीय और खगोलीय नजरिए से खास महत्व का महीना माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान सूर्य और चंद्रमा दोनों के ग्रहण पड़ रहे हैं। 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण लगेगा, जबकि 28 अगस्त 2026 को चंद्र ग्रहण होगा। सावन माह में आने वाले इन दोनों ग्रहणों के बीच लगभग 16 दिनों का अंतर रहेगा।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब एक ही पक्ष या करीब 15–16 दिनों के भीतर सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों घटित होते हैं, तो इसे एक अहम खगोलीय घटना माना जाता है। ऐसे ग्रहणों को केवल वैज्ञानिक घटना नहीं, बल्कि प्रकृति, समाज और मानव जीवन में संभावित परिवर्तनों के संकेत के रूप में भी देखा जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगस्त में लगने वाले ये दोनों ग्रहण क्या संदेश दे रहे हैं।