ज्योतिष में ग्रहों के राजा सूर्य का विशेष स्थान है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं, जिससे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं, इस क्रम में 27 अप्रैल 2026 को ये अश्विनी नक्षत्र से निकलकर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्रदेव होते हैं। सूर्य और शुक्र के बीच शत्रुता का भाव होता है। लेकिन इस सबके बावजूद सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। सूर्य इस नक्षत्र में 11 मई 2026 तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों की किस्मत बदलने वाली है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। रूके हुए धन की प्राप्ति की भी संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसरों में वृद्धि होगी। आय के साधनों में इजाफा हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। सूर्य आपकी राशि के स्वामी होते हैं। ऐसे में आपको अचानक से धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में पदोउन्नति और कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के आसार हैं। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही लाभकारी होगा। इस दौरान आपके कई तरह के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। किसी योजना में आपको भागदारी करने का अवसर मिल सकता है। जिन लोगों का कोई कानूनी मामला चल रहा है उनकी उसमें जीत हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि पैदा होगी।
विज्ञापन
5 of 7
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन किसी चमत्कार से कम नहीं है। आय के नए-नए स्त्रोत और सुख-सुविधाओं में इजाफा हो सकता है। लगातार लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से संबंधी कुछ काम आपके पूरे हो सकते हैं। आय में जबरदस्त इजाफा होगा। प्रेम संबंधों में कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी भी होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से पुराने वाद-विवादों का निपटारा हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन
- फोटो : Amar Ujala
इन राशियों को रहना होगा सावधान
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से जहां मेष, सिंह, धनु और मिथुन राशि वालों को अच्छा लाभ होता हुआ मिलने के योग हैं, वहीं वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। इस दौरान इन राशि वालों के खर्चों में अचानक से वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों संग कोई पुराना वाद-विवाद हो सकता है।
कुंडली में सूर्य को मजबूत करने उपाय
जिन जातकों की कुंडली में सूर्य अच्छे भाव में नहीं होते हैं या फिर पीडित अवस्था में होते हैं उनको मजबूत करने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं। सूर्य को मजूबत करने के लिए प्रतिदिन तांबे के लोटे से सूर्य को अर्घ्य दें और आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें। इसके अलावा रविवार के दिन गुड़ और लाल वस्त्र का दान करें।