फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar: 7 दिन बाद सूर्य करेंगे वृषभ राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Fri, 08 May 2026 06:38 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

सूर्य 15 मई 2026 को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। जानें इस सूर्य गोचर से करियर, धन और जीवन पर क्या असर होगा।
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य गोचर 2026 - फोटो : amar ujala
Surya Gochar Ka Rashiyon Par Prabhav: वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रह लगभग एक महीने तक एक राशि में स्थित रहते हैं और फिर अगले राशि चक्र में प्रवेश करते हैं। इस परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है, जिसका धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों दृष्टियों से विशेष महत्व होता है। वर्ष 2026 में सूर्य 15 मई को प्रातः 06:00 बजे मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और 15 जून 2026 तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। इस अवधि को वृषभ संक्रांति कहा जाता है, जो स्थिरता, भौतिक सुख-सुविधाओं और आर्थिक संसाधनों से जुड़ी ऊर्जा को सक्रिय करती है। सूर्य का यह गोचर सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। कुछ जातकों के लिए यह समय करियर में उन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला हो सकता है, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य और संबंधों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। कुल मिलाकर यह गोचर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है। आइए जानते हैं कि सूर्य का वृषभ राशि में यह गोचर आपकी राशि पर किस प्रकार का प्रभाव डालेगा और इस दौरान आपको किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 13
परिवार में छोटी-छोटी गलतफहमियां हो सकती हैं। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए धन, वाणी और पारिवारिक जीवन को प्रभावित करेगा। इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा, लेकिन बोलचाल में कठोरता से बचना जरूरी होगा। परिवार में छोटी-छोटी गलतफहमियां हो सकती हैं। संवाद में संतुलन रखें। स्वास्थ्य में हल्की समस्याएं जैसे थकान या सिरदर्द परेशान कर सकती हैं। शिक्षा और प्रेम जीवन में यह समय सकारात्मक रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आप अधिक निर्णायक और प्रभावशाली बनेंगे। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
सूर्य का यह गोचर वृषभ राशि में होने से व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में बड़ा बदलाव आएगा। आप अधिक निर्णायक और प्रभावशाली बनेंगे। आर्थिक मामलों में लाभ और संपत्ति से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। हालांकि अहंकार बढ़ने से रिश्तों में तनाव संभव है।  इसलिए विनम्रता बनाए रखना जरूरी होगा। पारिवारिक जीवन में माता का सहयोग मिलेगा और जीवनशैली में सुधार होगा।

4 of 13
चानक खर्च बढ़ सकते हैं जो कि जरूरी कार्यों से जुड़े होंगे। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
यह गोचर मिथुन राशि के लिए खर्च और मानसिक स्थिति को प्रभावित करेगा। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं जो कि जरूरी कार्यों से जुड़े होंगे। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और आप मानसिक शांति की तलाश करेंगे। स्वास्थ्य में नींद की कमी या थकान हो सकती है, सावधानी रखें। कार्यस्थल पर सतर्क रहने की जरूरत होगी और विरोधियों से बचकर चलें।
विज्ञापन

5 of 13
व्यापार में भी लाभ के योग बनेंगे। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
सूर्य का यह गोचर कर्क राशि के लिए आय और लाभ के घर में स्थित रहेगा। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत मिलते हैं। इस समय रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और व्यापार में भी लाभ के योग बनेंगे। हालांकि प्रेम जीवन में हल्की अनबन या विचारों में मतभेद हो सकता है। संवाद बनाए रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य सामान्य और बेहतर रहने की संभावना है।
विज्ञापन

6 of 13
काम के प्रति आपका आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
यह गोचर सिंह राशि के लिए करियर के लिहाज से बहुत मजबूत माना जा रहा है क्योंकि सूर्य आपके कर्म भाव में स्थित रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में बड़ी सफलता, प्रमोशन और सम्मान मिलने के योग बनते हैं। समाज में आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी और काम के प्रति आपका आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
धार्मिक कार्यों और तीर्थ यात्रा में रुचि बढ़ेगी। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए यह गोचर भाग्य और उच्च शिक्षा से जुड़ा हुआ रहेगा। विदेश यात्रा या विदेश से लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों और तीर्थ यात्रा में रुचि बढ़ेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आप अपने प्रयासों से बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे। हालांकि पिता के स्वास्थ्य और खर्चों पर ध्यान देना जरूरी होगा।

8 of 13
अनैतिक कार्यों से बचना चाहिए। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के लिए यह गोचर थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है क्योंकि स्वास्थ्य और खर्चों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और मानसिक तनाव भी हो सकता है। कार्यस्थल पर सावधानी रखना जरूरी होगा और अनैतिक कार्यों से बचना चाहिए। हालांकि सही प्रयास से स्थिति धीरे-धीरे सुधर सकती है।

9 of 13
व्यापार में भी प्रगति के योग बनेंगे। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सूर्य गोचर करियर और प्रतिष्ठा के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। सूर्य दशम भाव का स्वामी होकर सप्तम भाव में स्थित रहेगा। इससे कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी प्रगति के योग बनेंगे। आपकी मेहनत और समर्पण से समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे।

10 of 13
नौकरी और करियर में मेहनत के बाद अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के लिए यह सूर्य गोचर संघर्ष के बावजूद सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है। सूर्य भाग्य भाव का स्वामी होकर छठे भाव में स्थित रहेगा। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं, कानूनी मामलों और विवादों में जीत के योग बनेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना भी बन सकती है। नौकरी और करियर में मेहनत के बाद अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। यह खर्च आवश्यक कार्यों या भविष्य की योजनाओं से जुड़े होंगे। 

11 of 13
निवेश या शेयर बाजार से अचानक लाभ मिलने के योग भी बन सकते हैं। - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह सूर्य गोचर मिलाजुला परिणाम देने वाला रह सकता है। सूर्य पंचम भाव में स्थित होकर शिक्षा, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों को प्रभावित करेगा। करियर में अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। काम में रुकावट या देरी भी संभव है। विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है।  संतान से जुड़ी चिंताएं सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य में गर्मी या पित्त संबंधी परेशानी हो सकती है। दिनचर्या संतुलित रखना जरूरी होगा। दूसरी ओर निवेश या शेयर बाजार से अचानक लाभ मिलने के योग भी बन सकते हैं।

12 of 13
निर्णय सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर जीवन के घरेलू और भावनात्मक पहलुओं को प्रभावित कर सकता है। सूर्य चतुर्थ भाव में स्थित होने के कारण घर, परिवार और मानसिक शांति से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। मानसिक संतुलन बनाए रखना थोड़ा कठिन हो सकता है। परिवार में छोटी बातों पर मतभेद या तनाव की स्थिति बन सकती है। व्यापार करने वालों को लाभ मिलने के संकेत हैं। निर्णय सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
करियर और व्यापार में प्रगति के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के लिए यह सूर्य गोचर आत्मविश्वास और साहस को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। सूर्य छठे भाव का स्वामी होकर तीसरे भाव में स्थित रहेगा। इससे पराक्रम और मेहनत में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस समय आप अपने काम को पूरी लगन और आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे और चुनौतियों का डटकर सामना कर पाएंगे। जीवन में छोटी यात्राओं के योग बन सकते हैं। विरोधियों पर आपकी स्थिति मजबूत होगी और आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल कर पाएंगे। करियर और व्यापार में प्रगति के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें