फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Transit 2019 : सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से चमकेगी इन चार राशियों की किस्मत, जानें अपना भी हाल

Wed, 15 May 2019 08:37 AM IST
Madhukar Mishra पं. जयगोविन्द शास्त्री, ज्योर्तिविद्
विज्ञापन
1 of 13
Sun transit in Taurus 2019
सृष्टि के प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य अपनी उच्च राशि मेष से पृथ्वी तत्व की राशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं। शुक्र की राशि में जाकर ये पृथ्वी पर भीषण गर्मी का प्रकोप पैदा करेंगे, जिसके परिणाम स्वरूप पृथ्वी पर जगह-जगह आगजनित घटनाएं बढ़ेंगी। मेदिनी ज्योतिष के अनुसार वृषभ राशि में सूर्य के आने से जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ती हैं। 

वृषभ राशि में सूर्य का गोचर सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, इसका ज्योतिषीय विश्लेषण जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें — 
विज्ञापन

2 of 13
Sun transit in Taurus 2019
मेष

इस राशि के लिए द्वितीय सूर्य मानसिक अशांति देंगे। साथ ही नेत्र विकार का खतरा तो बढ़ेगा लेकिन कारोबार की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। संतान संबंधी चिंताओं से भी मुक्ति मिलेगी। महिला वर्ग के लिए पारिवारिक कलह का योग बनाएगा। 

शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)
विज्ञापन

3 of 13
Sun transit in Taurus 2019
वृषभ

इस राशि पर सूर्य शारीरिक पीड़ा देंगे। सेहत को लेकर सजग रहें, किंतु मकान वाहन के क्रय की दृष्टि से समय अच्छा है। माता-पिता की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यात्रा करते समय अपने सामान का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा चोरी हो सकता है। 

4 of 13
Sun transit in Taurus 2019
मिथुन

इस राशि के लिए यह माह थोड़ा तनावपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण रहेगा। बेहतर रहेगा कि आप अपने आपको बिल्कुल शांत रखें और ॐ नम: शिवाय का जाप करें। इस राशि पर पहले से ही विराजमान मंगल और राहु परिस्थितियों को विषम बनाएंगे, अत: सावधान रहें, ग्रह गोचर बहुत अनुकूल नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 13
Sun transit in Taurus 2019
कर्क 

कर्क राशि के सूर्य का गोचर बेहतरीन सफलता लाएगा। विगत दो सप्ताह से चला आ रहा तनाव दूर होगा और रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा। व्यापार में भी उन्नति के योग बनें। परिवार में कलह न पैदा होने दें। 
विज्ञापन

6 of 13
Sun transit in Taurus 2019
सिंह

आपकी राशि के लिए सूर्य का गोचर मान-सम्मान पद और गरिमा की वृद्धि दिलाएगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से संबंधित पदों के लिए नौकरी हेतु आवेदन कर सकते हैं। विदेश यात्रा और देशाटन का पूरा आनंद मिलेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
Sun transit in Taurus 2019
कन्या

इस राशि के लिए भी सूर्य का गोचर बेहतर रहेगा, किंतु कहीं न कहीं कार्य में बाधा आती रहेगी। किसी विदेशी व्यक्ति, कंपनी अथवा संस्था से लाभ प्राप्त होगा। विशेष सलाह है कि पारिवारिक कलह न पैदा होने दें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं और विवाद से बचें। 

8 of 13
Sun transit in Taurus 2019
तुला

तुला राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर मिला-जुला फल देगा। सेहत की दृष्टि से विपरीत प्रभाव वाला रहेगा। किंतु रोजगार की दृष्टि से अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। यदि आप नए अनुबंध हासिल करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अनुकूल है। परिवार में बड़ों के साथ मतभेद न पैदा होने दें।

9 of 13
Sun transit in Taurus 2019
वृश्चिक 

इस राशि के लिए सूर्य का गोचर दांपत्य जीवन में कटुता ला सकता है। इसलिए छोटी-छोटी बातों को नजरंदाज करें। रोजगार की दृष्टि से यह गोचर बेहतरीन रहेगा। प्रेम विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। गुप्त शत्रुओं से बचें। 

10 of 13
Sun transit in Taurus 2019
धनु 

धनु राशि वालों के लिए सूर्य शत्रुमर्दी योग बनाएंगे, इसलिए झगड़े-विवाद को कोर्ट से बाहर निबटा सकते हैं। लाभ और हानि का औसत बराबर रहेगा। अत: जितना कमाएंगे, उतना खर्च हो जाएगा। ऐसे में अपव्यय से बचें। 

11 of 13
Sun transit in Taurus 2019
मकर

इस राशि के लिए सूर्य का गोचर संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के योग तो बनाएगा ही, साथ ही संतान संबंधी अन्य चिंताओं को भी दूर करेगा। इस अवधि के मध्य भौतिक सुखों की वृद्धि होगी किंतु परिवार में विवादों के चलते मन अशांत रहेगा।

12 of 13
Sun transit in Taurus 2019
कुंभ 

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर बहुत अच्छा नहीं रहेगा। आपके अपने ही लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आपके खिलाफ षडयंत्र करते रहेंगे। इसलिए बेहतर रहेगा कि अपने कार्य पर ज्यादा फोकस करें। 
विज्ञापन

13 of 13
Sun transit in Taurus 2019
मीन

इस राशि के लिए सूर्य का गोचर साहस और पराक्रम की वृद्धि कराएगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्य सराहनीय रहेंगे। बेहतर रहेगा कि अपनी ऊर्जा शक्ति का प्रयोग कई जगह करें। फिजूल की बातों में समय नष्ट न करें। कार्य व्यापार की दृष्टि से योग बेहतरीन फलदायी रहेगा। 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें