फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृश्चिक राशि में, इन 4 राशियों में बनेगा लाभ योग

Tue, 15 Nov 2016 04:08 PM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 15
सूर्य देव
इन द‌िनों शन‌ि महाराज वृश्च‌िक राश‌ि में बैठे हैं और अब सूर्य का गोचर इस राश‌ि में होन जा रहा है। सूर्य और शन‌ि प‌िता पुत्र हैं लेक‌िन इनके बीच शत्रु भाव है ऐसे में वृश्च‌िक राश‌ि में जब यह दोनों ग्रह म‌िलेंगे तब आपकी राश‌ि पर क्या असर डालेंगे।
विज्ञापन

सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृश्च‌िक राश‌ि में, इन 7 राश‌ियों में बनेगा लाभ योग

2 of 15
सूर्य जल
सूर्य देव का वृश्च‌िक राश‌ि में आगमन 15-16 नवंबर को होने जा रहा है। क्योंक‌ि यह संक्रांत‌ि 15 नवंबर की मध्य रात्र‌ि के बाद होने जा रहा है। संक्रांत‌ि का पुण्यकाल सूर्योदय से लेकर 12 बजकर 41 म‌िनट तक रहेगा। इस दौरान स्नान और दान पुण्य क‌िया जाएगा। ज्योत‌िषशास्‍त्र की गणना के अनुसार यह संक्रांत‌ि वारानुसार महोदरी और नक्षत्रानुसार नंदा कहलाएगी ज‌िससे व्यापार‌ियों, बुद्ध‌िजीव‌ियों, लेखकों के ल‌िए व‌िशेष फायदेमंद रहेगी।
विज्ञापन

सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृश्च‌िक राश‌ि में, इन 7 राश‌ियों में बनेगा लाभ योग

3 of 15
सूर्य देव
इस संक्रांत‌ि में सूर्य शन‌ि का संयोग होने से केन्द्र सरकार को कठ‌िन समस्याओं का सामाना करना पड़ सकता है। लेक‌िन स्‍थ‌ित‌ियों को संभालने में सरकार सफल रहेगी। इस महीने में 5 मंगलवार का होना यह दर्शा रहा है क‌ि महंगाई बढ़ेगी, व‌िद्रोह और दंगे फसाद होंगे। राजनेताओं में टकराहट होगी कहीं सत्ता पर‌िवर्तन हो सकता है। आइये अब जानें संक्रांत‌ि का आपकी राश‌ि पर प्रभाव।

मेष राश‌िः संच‌ित धन से खर्च करना पड़ सकता है

4 of 15
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
आपकी राश‌ि से आठवें घर में शन‌ि, सूर्य और बुध का संयोग हो रहा है। आपको स्वास्‍थ्य का ध्यान रखना होगा। जोख‌िम लेने से बचें चोट लग सकती है। नौकरी में व्यवसाय में स्‍थ‌ित‌ि सामान्य रहेगी लेक‌िन आपको संच‌ित धन से खर्च करना पड़ सकता है। क‌िसी कारण से जमा पूंजी में कमी आएगी। न‌िकट संबंध‌ियों से मतभेद हो सकता है। 
विज्ञापन

वृष राश‌िः पार‌िवार‌िक जीवन में उथल-पुथल का सामना करना होगा

5 of 15
वृष राश‌ि
इन द‌िनों आपको अपने पार‌िवार‌िक जीवन में उथल-पुथल का सामना करना होगा। साझेदारी के काम संभलकर करें। शन‌ि सूर्य की दृष्ट‌ि आपकी राश‌ि पर रहेगी और आपकी राश‌ि स्वामी शुक्र की सूर्य शन‌ि से दूसरे और बारहवें घर का संबंध बन रहा है जो स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी एवं बचत में कमी का संकेत दे रही है। इन द‌िनों भौत‌िक वस्तुओं के प्रत‌ि आपकी लालसा बढ़ सकती है जो आपके खर्चे को बढ़ाएगी।
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः शत्रुओं से सावधान रहें

6 of 15
म‌िथुन राश‌ि
आपकी राश‌ि में से छठे घर में सूर्य, शन‌ि और राश‌ि स्वामी बुध का त्र‌िग्रही योग बनना यह संकेत दे रहा है क‌ि आपको अगले एक महीने स्वास्‍थ्य के मामले में सावधानी बरतनी चाह‌िए। आपके खर्चे बढ़ेंगे। अन‌िद्रा की श‌िकायत हो सकती है। व‌िरोध‌ी स‌िर उठाएंगे इसल‌िए छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें। इन द‌िनों आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः लाभ में कमी का सामना करना होगा

7 of 15
कर्क राशि
छात्रों को अपनी पढ़ाई पर व‌िशेष ध्यान देना होगा, लापरहवाही से परेशानी हो सकती है। संतान संबंधी मामलों को लेकर आपको कठ‌िनाई का सामना करना होगा। व्‍यवसाय‌ियों को लाभ में कमी का सामना करना होगा। बचत भी प्रभाव‌ित हो सकती है।

स‌िंह राश‌िः मानस‌िक तौर पर परेशान रह सकते हैं

8 of 15
स‌िंह राश‌ि
आपकी राश‌ि से चौथे घर में सूर्य, शन‌ि एवं बुध का संयोग बना है। आपको अपनी नौकरी व्यवसाय में इन द‌िनों अध‌िक पर‌िश्रम और संघर्ष करना पड़ सकता है। अध‌िकार‌ियों से तालमेल बनाकर रखें। माता से अनबन या उनकी सेहत को लेकर आपको परेशानी हो सकती है। आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। मानस‌िक तौर पर परेशान रह सकते हैं।

कन्या राश‌िः लाभ उठा सकते हैं

9 of 15
कन्‍या राश‌ि
आपकी राश‌ि से तीसरे घर में सूर्य का शन‌ि और बुध के साथ आना आपके ल‌िए लाभप्रद रह सकता है। इन द‌िनों आप अध‌िक साहस‌िक और जोख‌िम भरा न‌िर्णय लेकर लाभ उठा सकते हैं। आपका प्रभाव बढ़ेगा शत्रु परास्त होंगे। लेक‌िन भाई बहनों से मनमुटाव हो सकता है, संयम से काम लें। नौकरी व्यवसाय में स्‍थ‌ित‌ि कुल म‌िलाकर अनुकूल रहेगी।

तुला राश‌िः शुभ कार्यों पर खर्चे होंगे 

10 of 15
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
आर्थ‌िक मामलों में आप संतुलन बनाए रखने में सफल हो सकते हैं। शुभ कार्यों पर खर्चे होंगे इसल‌िए व्यय का दुख नहीं होगा। आंखों में तकलीफ हो सकती है। कुछ समस्याएं अचानक आने से आप परेशान हो सकते हैं। सगे-संबंध‌ियो से मेल मुलाकात हो सकती है।

वृश्च‌िक राश‌िः बेहतर प्रदर्शन से आप लाभ पा सकते हैं

11 of 15
वृश्‍च‌िक राश‌ि
अपकी राश‌ि में बनने वाला त्र‌िग्रही योग आपको मानस‌िक तौर पर उलझाएगा रखेगा। आप क्रोधी और च‌िड़च‌िड़े रह सकते हैं। पार‌िवार‌िक जीवन में आपसी मतभेद और तनाव हो सकता है। लेक‌िन कार्यक्षेत्र में अपनी उर्जा और बेहतर प्रदर्शन से आप लाभ पा सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा करते हैं।

धनु राश‌िः शत्रु परास्त होंगे

12 of 15
धनु राश‌ि
आपकी राश‌ि से बारहवें घर में सूर्य शन‌ि और बुध का संयोग आपके ल‌िए कुल म‌िलाकर अनुकूल रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। संभलकर चलेंगे तो व्यय पर न‌ियंत्रण रख सकते हैं। स्वास्‍थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। यात्रा करनी पड़ सकती है।

मकर राश‌िः च‌िक‌ित्सक के चक्कर में पैसे खर्च होंगे

13 of 15
मकर राश‌ि
अपनी सेहत को लेकर आपको सजग रहना होगा नहीं तो च‌िक‌ित्सक के चक्कर में पैसे खर्च होंगे। आय बढ़ाने के ल‌िए आपको काफी पर‌िश्रम करना होगा। छात्रगण पढ़ाई पर ध्यान दें नहीं तो परीक्षा पर‌िणाम पर असर पड़ेगा। संतान संबंधी व‌िषयों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं।

कुंभ राश‌िः अध‌िकार‌ियों से वाद-व‌िवाद में न पड़ें

14 of 15
कुंभ राश‌ि
राश‌ि स्वामी शन‌ि के साथ सूर्य का संयोग आपको नौकरी व्यवसाय में परेशानी दे सकता है। आपके ऊपर काम का दबाव बना रहेगा, हलांक‌ि मेहनत का आपको लाभ म‌िलेगा। अध‌िकार‌ियों से वाद-व‌िवाद में न पड़ें। इस महीने सुख सुव‌िधाओं और आराम में कमी महसूस कर सकते हैं। पर‌िवार मां की सेहत को लेकर आपकी च‌िंता बढ़ सकती है। वाहन संबंधी मामलों में आपके खर्चे होंगे।
विज्ञापन

मीन राश‌िः खर्चे पर काबू रखें

15 of 15
मीन राश‌ि
इस महीने भाग्‍य भरोसे बैठाना नुकसान दे सकता है इसल‌िए अपनी मेहनत और लगन से कार्य को सफल बनाने की कोश‌िश करें। धर्म-कर्म के मामले में आप उलझन की स्‍थ‌ित‌ि में रहेंगे। प‌िता से सहयोग के ल‌िए तालमेल बनाए रखें। खर्चे पर काबू रखें नहीं तो बचत में कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें