Sun Transit In Scorpio 2025: सूर्य ग्रहों के राजा है, जिन्हें आत्मविश्वास, मान-सम्मान व प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। उनके कुंडली में स्थान से लेकर गोचर का विशेष प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है।
विज्ञापन
1 of 13
16 नवंबर 2025 को सूर्य तुला से निकलकर मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
Sun Transit In Scorpio 2025: सूर्य ग्रहों के राजा है, जिन्हें आत्मविश्वास, मान-सम्मान व प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। उनके कुंडली में स्थान से लेकर गोचर का विशेष प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। वर्तमान में सूर्य तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। लेकिन 16 नवंबर 2025 को सूर्य तुला से निकलकर मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। चूंकि ज्योतिष में सूर्य-मंगल में मित्रता का भाव है, इसलिए यह परिवर्तन कई जातकों के जीवन में ऊर्जा, जोश और आत्मविश्वास की नई लहर लेकर आ सकता है। इस अवधि में सूर्य के प्रभाव से करियर में तरक्की, पदोन्नति व सरकारी कार्यों में लाभ संभव है। हालांकि, कुछ राशि वालों के लिए यह समय चुनौतियों से भरा भी हो सकता है। ऐसे में आइए सूर्य गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
विवाह के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए समय शुभ रहने वाला है। आपके अटके काम पूरे होंगे। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे हैं, तो इस समय कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। हालांकि, विवाह के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
इस समय निवेश से भी जबरदस्त सफलता प्राप्त करेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आपके लिए समय सकारात्मक बदलावों से भरा रहेगा। आपके व्यापार में चल रही मंदी दूर होती हुई नजर आएगी। आप अपनी मेहनत और बेहतरीन काम से समाज में एक अलग पहचान बनाएंगें। इस समय निवेश से भी जबरदस्त सफलता प्राप्त करेंगे।
4 of 13
सूर्य के प्रभाव से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
यह समय आपके लिए धन लाभ के उत्तम योग बना रहा है। यदि मार्केट में पैसा आपका अटका हुआ था, तो वह निकल सकता है। वाहन लेने की इच्छा इस समय पूरी होगी। सूर्य के प्रभाव से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
5 of 13
भावनात्मक स्थिरता के लिए परिवार सहारा बनेगा।
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक कर्क राशि वालों के लिए समय कठिनाइयों से भरा हो सकता है। रिश्तों में तनाव बढ़ने से मन अशांत रहेगा। कारोबार में मंदी का सामना भी करना पड़ सकता है। भावनात्मक स्थिरता के लिए परिवार सहारा बनेगा।
विज्ञापन
6 of 13
आपकी सरकारी नौकरी की कामना प्रयास करने से पूरी हो सकती हैं।
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय कल्याणकारी रहेगा। सूर्य इस राशि के स्वामी होने के कारण इन जातकों को मनचाहा लाभ दिला सकते हैं। सूर्य के प्रभाव से पिता से रिश्ते मजबूत होंगे। आपकी सरकारी नौकरी की कामना प्रयास करने से पूरी हो सकती हैं।
विज्ञापन
7 of 13
आपको कामकाज संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आपके लिए यह समय पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को दूर करने वाला रहेगा। इस समय कार्यक्षेत्र में भी चल रहा विवाद सुलह के साथ हल होगा। नई नौकरी की कामना पूरी होगी। इस दौरान आपको कामकाज संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।
8 of 13
अचानक यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। चुनाव संबंधी निर्णय भी सकारात्मक रहेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
विदेश से काम करने की कामना पूरी होगी। इस समय नए लोगों से भी आप मिलेंगे, जिससे व्यापार विस्तार में सहायता होगी। अचानक यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। चुनाव संबंधी निर्णय भी सकारात्मक रहेंगे।
9 of 13
व्यापार मे नए लोगों को जोड़ना नुकसानदायक हो सकता है। धैर्यवान बने रहें।
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
सूर्य का गोचर आपकी राशि में होने से नौकरी की समस्याएं हल होंगी। आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। लेकिन व्यापार मे नए लोगों को जोड़ना नुकसानदायक हो सकता है। धैर्यवान बने रहें।
10 of 13
आपके प्रयासों से नए अवसर मिलेंगे, जिससे आप अपनी लोकप्रियता बढ़ा सकते हैं।
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के लिए समय सामान्य रहेगा। काम को लेकर तनाव होने से स्वभाव पर इसका प्रभाव दिखाई देगा। हालांकि, आपके प्रयासों से नए अवसर मिलेंगे, जिससे आप अपनी लोकप्रियता बढ़ा सकते हैं।
11 of 13
मित्रों से अपेक्षित सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी।
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आपको कोर्ट के मामलों को लेकर टेंशन बनी रहेगी। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे, तो आपको अभी और प्रयास करने होंगे। रिश्तों में अनबन हो सकती हैं। मित्रों से अपेक्षित सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी।
परिवार के वरिष्ठ सदस्यों व बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। खास प्रभाव मौसमी बीमारियों का हो सकता है, इसलिए सावधानी रखना बेहतर रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों व बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।
वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
जीवनसाथी की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, पैतृक कारोबार से अच्छा लाभ मिल सकता है। विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।