Sun Transit 2024: सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है और उन्हें सिंह राशि का स्वामित्व प्राप्त है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्यदेव को आत्मा, ऊर्जा, पराक्रम और मान-सम्मान का कारक माना गया है। मान्यता है कि कुंडली में सूर्य की स्थिति का खास महत्व होता है। यदि वह शुभ स्थिति में है तो जातकों को हर कार्य में सफलता और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती हैं। परंतु कुंडली में सूर्य के कमजोर होने पर व्यक्ति को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। पंचांग के अनुसार सूर्यदेव 16 नवंबर 2024 को सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर वृश्चिक में गोचर कर चुके हैं। माना जाता है कि जब भी सूर्य किसी राशि में गोचर करते हैं, तो इसका खास प्रभाव सिंह राशि पर भी पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य के इस गोचर से सिंह राशि के जातकों पर क्या प्रभाव होने वाला है।