फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Transit 2024: सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ

सार

सूर्यदेव आज यानी 16 नवंबर 2024 को सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर अपनी राशि तुला की यात्रा को विराम देते हुए अपने मित्र मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर कर चुके हैं। सूर्य का यह गोचर शुभ योग और अच्छी स्थिति में हुआ है।
विज्ञापन
1 of 13
सूर्यदेव ने मंगल की राशि वृश्चिक में किया गोचर - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक, नवग्रहों में राजा और ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत माना गया है। सूर्यदेव हर माह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य के हर माह राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर शुभ या अशुभ तरीके से पड़ता है। सूर्यदेव आज यानी 16 नवंबर 2024 को सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर अपनी राशि तुला की यात्रा को विराम देते हुए अपने मित्र मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर कर चुके हैं। सूर्य का यह गोचर शुभ  योग और अच्छी स्थिति में हुआ है। सूर्य जहां पिछले एक माह से अपनी नीच राशि तुला में विराजमान थे अब अपनी  नीचराशिगत भाव को छोड़कर अपने मित्र मंगल की राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर करने का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।  
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज आपकी कुंडली के पांचवें भाव के स्वामी हैं और राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर कर रहे हैं। यहां सूर्य का प्रभाव आपके जीवन में कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव को दिखाएगा। विद्यार्थियों प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे। संतान से संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसीलिए अपने कार्य-व्यापार के प्रति अधिक चिंतनशील रहें। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्यदेव आपके चौथे भाव के स्वामी हैं और 16 नवंबर के बाद अब आपकी कुंडली के सप्तम भाव में विराजमान है। आपकी राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कार्य-व्यापार की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा किंतु शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी कटुता के संकेत मिल रहे हैं। 

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य आपके तीसरे भाव के स्वामी हैं और अब वृश्चिक राशि में गोचर करने से यह आपके छठे भाव में होने जा रहा है। राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में रणनीतियां कारगर साबित होंगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। किसी कार्य को करने में किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई करने जाने के लिए प्रयास करना हो तो उस दृष्टि से यह समय अति अनुकूल फलदाई रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य ग्रह आपके दूसरे भाव के स्वामी हैं। अब इनका गोचर आपके पांचवें भाव में होने जा रहा है। राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। अच्छी सफलता के योग बन रहे हैं। कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो उस दृष्टि से समय अनुकूल है। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य देव आपके लग्न भाव के स्वामी हैं और अब यह गोचर करके चौथे भाव में जा रहे हैं। राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य सुख  और संपन्नता लाएंगे। जमीन-जायदाद तथा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अति अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों की कुंडली में सूर्य महाराज आपके बारहवें भाव के स्वामी हैं जो कि अब आपके तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर का फल आपको अच्छा मिलेगा। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर आप कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति और रणनीतियों का सही उपयोग करेंगे तो अत्यधिक सफल रहेंगे। 

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सूर्य देव आपके ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और इनका गोचर अब आपके दूसरे भाव में होने जा रहा है। राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर धन के मामले में मिलाजुला साबित होगा। कहीं से आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज आपके दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब गोचर करके आपके लग्न भाव में जा रहे हैं। मान सम्मान तथा सामाजिक पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य हर तरह से सफलता तो दिलाएंगे।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य महाराज आपके नौवें भाव के अधिपति देव हैं और अब यह आपके बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लेकिन अगर आपको कोई मामला कोर्ट कचहरी में है तो निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। किसी को अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए में सूर्यदेव आपके आठवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। राशिसे एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और कार्यो में लगातार सफलता प्राप्ति होगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। 

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की कुंडली में सूर्यदेव सातवें भाव के स्वामी हैं और अब यह गोचर करके आपके दसवें भाव में जा रहे हैं। राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। कार्य व्यापार की दृष्टि से आने वाला एक महीना काफी अच्छा ही रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्रा सावधानीपूर्वक करें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सूर्य देव आपके छठे भाव के अधिपति देव हैं और अब इनका गोचर आपके नौवें भाव में होने जा रहा है। राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना करवाएगा। धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें