फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानिए आपके जीवन पर क्या होगा इसका असर

Sat, 14 Mar 2020 08:42 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य का मीन राशि में गोचर
भगवान सूर्य 14 मार्च को सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर मीन राशि की में प्रवेश करेंगे, जहां ये 13 अप्रैल की रात्रि 8 बजकर 21 मिनट तक रहेंगे। उसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इनके मीन राशि में प्रवेश का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इनका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं ।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020
मेष राशि- आपकी राशि से बारहवें भाव में सूर्य का गोचर अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय कराएगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें वाहन दुर्घटना से बचें। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख से संबंधित बीमारी से सावधान रहें। शत्रु परास्त होंगे, कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। विदेश यात्रा का संयोग बनेगा। विदेशी नागरिकता के लिए भी वीजा आदि का आवेदन करना चाहें तो सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020
वृषभ राशि- राशि से लाभभाव में सूर्य का गोचर आय के एक से अधिक साधन बनाएगा उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का योग भी बन रहा है जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे किंतु, परिवार में बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें।

4 of 13
rashifal 2020
मिथुन राशि- राशि से कर्मभाव में सूर्य का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, यद्यपि पिता से कुछ वैचारिक भिन्नता हो सकती है किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से यह गोचर उत्तम सिद्ध होगा। शासन सत्ता से संबंधित कोई काम रुका हो, सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करना चाह रहे हों, किसी भी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो यह अवसर बेहतरीन सफलता दिलाएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020
कर्क राशि- राशि से भाग्यभाव में सूर्य का गोचर यात्रा देशाटन का लाभ तो दिलाएगा ही, आध्यात्मिक पक्ष और मजबूत करेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना तो होगी ही किसी भी तरह का चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो आने वाला अवसर बेहतर परिणाम कारक रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों से माहौल खुशनुमा रहेगा।धर्म-कर्म में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020
सिंह राशि- राशि से अष्टमभाव में सूर्य का गोचर आपको महाप्रताप बनाएगा किंतु, अग्नि, विष एवं दवाओं के रिएक्शन का खतरा बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न बनें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, यद्यपि शत्रु आप पर हावी नहीं हो पाएंगे किंतु फिर भी परेशान तो कर ही देंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसान सिद्ध होगा अतः इन सब पर नियंत्रण रखें।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020
कन्या राशि- राशि से सप्तमभाव में सूर्य का गोचर व्यापार की दृष्टि से बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ कड़वाहट ला सकता है विवाह संबंधी वार्ता में भी थोड़ा विलंब हो सकता है परेशान न हों, यह ज्यादा समय के लिए नहीं रहेगा। दैनिक व्यापार से लाभ होगा, इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें और किसी को भी अधिक धन कर्ज के रूप में न दें। सरकारी सर्विस हेतु प्रयास करें सफलता की संभावना सर्वाधिक है।

8 of 13
rashifal 2020
तुला राशि- राशि से छठें शत्रुभाव में सूर्य का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए चोट लगने से बचाएं। ननिहाल पक्ष से कुछ अशुभ समाचार आ सकता है। प्रशासनिक विभागों में सर्विस हेतु आवेदन करना चाहें तो योग अच्छे लाभ दिला सकता है। राजनीतिज्ञों से गहरे संबंध बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

9 of 13
rashifal 2020
वृश्चिक राशि- राशि से पंचम विद्याभाव में सूर्य का गोचर आपको ललित कला प्रेमी बनाएगा। साहित्य और संगीत के विषयों में रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। कार्य-व्यापार की दृष्टि से गोचर और बेहतर रहेगा, आपके द्वारा लिए गए निर्णय किए गए कार्यों की सराहना होगी। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें और जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें।

10 of 13
rashifal 2020
धनु राशि- राशि से चतुर्थभाव में सूर्य का गोचर पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति दे सकता है किंतु, कार्य व्यापार की दृष्टि से ये योग अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करना चाहे अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहे तो यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है किंतु माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें परिवार में विघटन पैदा होने दें।

11 of 13
rashifal 2020
मकर राशि- राशि से पराक्रमभाव में सूर्य का गोचर आपको अति उत्साही एवं सफल उद्यमी बनाएगा। किसी भी कार्य का संकल्प करेंगे तो वह पूर्ण करने में भी सफल रहेंगे किंतु, ध्यान रहे बड़े बुजुर्गों से अथवा भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। अपनी ऊर्जा शक्ति का संपूर्ण उपयोग अच्छे कामों में लगाएं। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। नौकरी में इच्छित परिवर्तन एवं पदोन्नति के प्रयास करें।

12 of 13
rashifal 2020
कुंभ राशि- राशि से धनभाव में सूर्य का गोचर मिलाजुला फल देगा। अपनी कटुवाणी, ज़िद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए स्वास्थ्य विशेषकर के दाहिनी आंख का भी ध्यान रखें। किसी महंगी वस्तु या मकान वाहन के क्रय का योग, साथ ही जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। व्यापारिक वर्ग के लिए गोचर सामान्य ही रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। प्रतियोगिता में बैठने के लिए अच्छी तैयारी करें।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020
मीन राशि- आपकी राशि में सूर्य का गोचर सम्मान एवं प्रतिष्ठा तो दिलाएगा किंतु शारीरिक पीड़ा भी देगा, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति हमेशा चिंतनशील रहें। शरीर में कैल्शियम की कमी ना होने दें। रोजगार की दिशा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक दायित्व बढ़ेगा सरकारी सर्विस हेतु आवेदन भी करना चाहें तो और अच्छा रहेगा। व्यापारिक वर्ग के लिए कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करते हुए लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें