फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Transit 2022: सूर्य का मीन राशि में प्रवेश, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा इसका प्रभाव

Sun, 13 Mar 2022 06:25 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
सिंह राशि के स्वामी सूर्य मेष राशि में उच्चराशि गत माने गए हैं,जबकि तुला राशि इनकी नीच संज्ञक राशि है। - फोटो : Pixabay
भगवान सूर्य 14 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजकर 13 मिनट पर कुंभ राशि की यात्रा समाप्त करके मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 14 अप्रैल की सुबह 9 बजकर 39 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य मेष राशि में उच्चराशि गत माने गए हैं,जबकि तुला राशि इनकी नीच संज्ञक राशि है। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है। इनके मीन राशि गोचरकाल के मध्य अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए अत्यधिक भागदौड़ और खर्च वाला सिद्ध होगा। व्यर्थ विवादों से दूर रहें स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख से संबंधित समस्या से भी सावधान रहें। शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।


विज्ञापन

3 of 13
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन सफलता वाला सिद्ध होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में भी पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। किसी भी तरह के स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर कर रहे सूर्य आपको विषम परिस्थितियों से छुटकारा दिलाएंगे। काफी दिनों से चली आ रही आपकी परेशानियों में कमी आएगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। किसी भी तरह की विदेशी कंपनी में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। कई बार ऐसा भी लगेगा कि आपका काम होते-होते रुक जा रहा है किंतु हताश न हो अंततः आप सफल रहेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने ना दें। न्यायिक क्षेत्रों से निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत है।
 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। माता-पिता से संबंध बिगड़ने न दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि काम संपन्न करें और सीधे घर आएं। अत्यधिक उतार-चढ़ाव के बावजूद मान-सम्मान की वृद्धि होगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के उतार चढ़ाव का सामना करवाएगा। अपने सौम्य स्वभाव के फलस्वरूप विषम परिस्थितियों पर आसानी से नियंत्रण पा लेंगे किंतु पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर और अनुकूल रहेगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि-
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक कर्ज उधार के रूप में न दें। अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपको अति मेधावी और ऊर्जावान बनाएगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम विवाह का नींद ले रहे हो तो कुछ दिन के लिए टालें लें अन्यथा बाधाओं का सामना करना पड़ेगा इसलिए कार्य के प्रति अधिक संवेदनशील रहें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करवाएगा। स्वास्थ्य के प्रति भी बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें और सामान चोरी होने से बचाएं। झगड़े विभाग तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो भी कार्य आरंभ करना चाहें और जैसी सफलता लेना चाहें अवसर अनुकूल रहेगा। किसी अनुबंध पर भी हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर सफलता दिलाएंगे। छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न। अपनी ऊर्जाशक्ति तथा कुशल नेतृत्व के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव सामान्य ही रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से भी सावधान रहना पड़ेगा। अग्नि, विष तथा दवाओं के रिएक्शन से भी बचें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न होने दें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं सावधान रहें। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के लिए और प्रयास करने होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। स्वास्थ्य विशेष करके शारीरिक पीड़ा से सावधान रहना पड़ेगा। मान सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। धार्मिक संस्थानों में दान पुण्य करेंगे। अपने कुशल नेतृत्व के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे विदेशी कंपनियों में नौकरी तथा वीजा आदि के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें