फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 मार्च को सूर्य देव करेंगे मीन राशि में प्रवेश, जानें किसे लाभ और किसे होगी हानि

Wed, 11 Mar 2020 11:19 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य का मीन राशि में गोचर
समस्त ग्रहों का राजा सूर्य 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेगा और 13 अप्रैल 2020 तक यह इसी राशि में स्थित रहेगा। सूर्य के गोचर को आम बोलचाल में संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इसलिए मीन राशि में सूर्य के गोचर को मीन संक्रांति कहा जाएगा। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर शुभाशुभ रूप में पड़ेगा। आइए अगली स्लाइड में जानते हैं आपकी चंद्र राशि पर सूर्य का प्रभाव किस तरह से पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष राशि
विदेश यात्रा के योग बनेंगे। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनका यह सपना पूरा हो सकता है। प्रेम संबंध के लिए परिस्थितियां बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है, लिहाजा आपको संभलकर रहना होगा। धन खर्च होने की संभावना है। हालांकि धन लाभ के योग भी हैं। अपनी सेहत का विशेष ध्यान करें।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष राशि
आय में वृद्धि होगी। आर्थिक मुनाफा संभव है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी तरह की उपलब्धि मिलेगी। वहीं समाज में भी आपका स्तर ऊंचा उठेगा और आपको समाज के गणमान्य लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर स्थापित होंगे।

4 of 13
rashi
मिथुन राशि
नौकरी-व्यापार करने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को इंक्रीमेंट का तोहफा मिल सकता है। पदोन्नति भी संभव है। आपका यश और सम्मान बढ़ेगा तथा आपके आत्मबल में भी बढ़ोतरी होगी। सरकारी योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क राशि
पिताजी की सेहत पर विपरीत असर पड़ेगा, जिनकी वजह से उनका स्वास्थ्य कुछ पीड़ित हो सकता है लेकिन आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में आशातीत सफलता के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा अर्थात तीर्थाटन पर भी जा सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह राशि
आपको अपनी सेहत पर गौर करना होगा। रहस्यमयी चीज़ों और गहन आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। यदि आप ध्यान लगाते हैं तो यह समय आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा और आपको अच्छे अनुभव होंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या राशि
दांपत्य जीवन में परेशानियां आएंगी। जीवनसाथी से मनमुटाव होने की संभावना है। वहीं आपको व्यापार के सिलसिले में बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपका बिज़नेस गति पकड़ेगा और आपके बिज़नेस का विस्तार भी होगा। समाज के रसूखदार व्यक्तियों से आपके बिज़नेस में आपको कोई विशेष लाभ हो सकता है।

8 of 13
rashi
तुला राशि
कानूनी मामलों में सफलता हासिल होगी। आमदनी में कमी आ सकती है। इसलिए खर्चे कम करें। अपने शत्रुओं पर आप हावी होंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आप अव्वल आ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। खानपान में गर्म चीज़ों से परहेज करें। 

9 of 13
rashi
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा के लिए परिस्थितियां अनुकूल निर्मित होंगी। संतान से रिश्ते बिगड़ सकते हैं अथवा उनकी सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम के लिहाज से परिस्थितियां बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं होगी।

10 of 13
rashi
धनु राशि
आपको मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी, जिनमें पारिवारिक जीवन में कुछ असंतुष्टि और तालमेल का अभाव देखने को मिल सकता है और परिवार में विशेष रूप से आपकी माताजी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। आपके पारिवारिक संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

11 of 13
rashi
मकर राशि
आपके स्वास्थ्य में गिरावट देखी जा सकती है। केवल इतना ही नहीं, आपके माता-पिता का स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर होने की संभावना रहेगी, लेकिन आपके प्रयासों में कमी नहीं आएगी। आप व्यापार में रिस्क लेंगे और आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। 

12 of 13
rashi
कुंभ राशि
आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है और आपका स्वास्थ्य भी कुछ डगमगा सकता है। इस समय में आपके और आपके जीवनसाथी के मध्य विचारों का टकराव भी संभव है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन राशि
आपके स्वास्थ्य में कमी देखने को मिलेगी और आपका स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको विशेष रूप से अपने खाने-पीने की आदतों को सुधारना होगा और अपने शरीर पर ध्यान देना होगा और यदि आवश्यक हो तो डॉक्टर की सलाह भी लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें