फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य आए तुला राशि में, दीपावली पर इन 6 राशि वालों की खुलेगी किस्मत

Tue, 18 Oct 2016 12:21 PM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य देव
ग्रहों के राजा सूर्य कन्या राश‌ि से न‌िकलकर तुला राश‌ि में आ चुके हैं। ज्योत‌िषशास्‍त्र के अनुसार इस राश‌ि में सूर्य नीच के होते हैं। दूसरी सूर्य के तुला राश‌ि में आने से गुरु एवं शन‌ि के साथ सूर्य का द्व‌िर्द्वादश संबंध बना है। सूर्य का शन‌ि एवं गुरु से यह संबंध देश दुन‌िया एवं अर्थव्यवस्‍था के ल‌िए अनुकूल नहीं है। ज्योत‌िषशास्‍त्र की गणना के अनुसार इससे राजनीत‌िक असंतोष बढ़ेगा। राजनीत‌ि में दल-बदल की घटनाएं होंगी। महंगाई बढ़ने से लोगों की जेब पर असर होगा। इतना ही नहीं सीमा पर से बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम द‌िया जा सकता है। देश के कुछ भागों में उग्र आंदोलन हो सकते हैं। आइये अब देखें आपकी राश‌ि पर सूर्य के तुला राश‌ि में आने का क्या प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

मेष राश‌ि: भाग्‍य आपका साथ देगा

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
आपकी राश‌ि से सातवें यानी जीवनसाथी के घर में सूर्य का यह गोचर वैवाह‌िक जीवन में तनाव दे सकता है। ऐसे में सलाह है क‌ि इस महीने जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें और वाद-व‌िवाद से बचें नहीं तो परेशानी बढ़ेगी। स्वास्‍थ्‍य के मामले में आपको अध‌िक ध्यान देना होगा। वाणी पर न‌ियंत्रण रखें। अच्छी बात यह है क‌ि भाग्‍य आपका साथ देगा इसल‌िए ज‌िन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें कामयाबी म‌िलेगी। सरकारी क्षेत्र में साझेदारी से लाभ होगा।
विज्ञापन

वृष राश‌िः खर्चे पर काबू रखें, व्यय बढ़ेगा

3 of 13
वृष
आप जो भी काम करेंगे उनमें आपको सफलता म‌िलेगी। लेक‌िन आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरुरत है। जीवनसाथी एवं खुद की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। खर्चे पर काबू रखें, व्यय बढ़ेगा।

मिथुन राश‌िः आय के अवसर प्राप्त होंगे

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
त्यौहार का महीना है ऐसे में छात्रों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा। वैसे आपको अपने म‌ित्रों एवं संबंध‌ियों से सहयोग म‌िलेगा। आय के अवसर प्राप्त होंगे, कहीं से लाभ म‌िलेगा। द‌िल के मामले में भाग्य साथ देगा, प्यार आपाको आनंद‌ित करेगा।
विज्ञापन

कर्क राश‌िः आत्मव‌िश्वास के साथ आगे बढ़ें, भाग्‍य साथ देगा

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
राश‌ि से चौथे घर में नीच राश‌ि में सूर्य का यह गोचर कार्यक्षेत्र में परेशानी दे सकता है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में संयम से काम लेना होगा। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि कार्यक्षेत्र में वाद-व‌िवाद से बचें। पर‌िवार में आपसी तनाव बढ़ सकता है। माता की सेहत में उतार-चढ़ाव से च‌िंत‌ित होंगे। आपके ल‌िए सलाह है क‌ि अपनी सोच सकारात्मक रखें और आत्मव‌िश्वास के साथ आगे बढ़ें, भाग्‍य साथ देगा।
विज्ञापन

सिंह राश‌िः व्यय बढ़ेगा, बजट ब‌िगड़ेगा

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
राश‌ि से तीसरे घर में सूर्य का नीच राश‌ि में होना पर‌िवार में आंतर‌िक कलह उत्पन्न कर सकता है। भाई-बहनों से क‌िसी बात को लेकर मतभेद और व‌िवाद हो सकता है। इन द‌िनों आपको अपनी वाणी क्रोध पर न‌ियंत्रण रखना होगा नहीं तो कई मामलों में परेशान‌ियों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य आपके पक्ष में नहीं है इसल‌िए संभलकर चलें, व्यय बढ़ेगा, बजट ब‌िगड़ेगा।
विज्ञापन

कन्या राश‌िः बजट ब‌िगड़ सकता है

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
अचानक आए खर्चे से आपका बजट ब‌िगड़ सकता है। इन द‌िनों बनते कामों में भी आपको बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। जरूरत के समय पर‌िवार से सहयोग म‌िलेगा।

तुला राश‌िः सूर्य का गोचर आपके ल‌िए अनुकूल फलदायी नहीं है

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
आपकी राश‌ि में नीच के सूर्य का गोचर आपके ल‌िए अनुकूल फलदायी नहीं है। ऐसे में नवंबर मध्य तक बहुत ही सावधानी से आपको चलना होगा। लोगों की कूटनीत‌िक चालों से बचकर रहें। आर्थ‌िक फैसले सोच-समझकर लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

वृश्च‌िक राश‌िः खर्च बढ़ने से बजट ब‌िगड़ेगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
आपको अपने व‌िरोध‌ियों से सावधान रहने की जरूरत है। आर्थ‌िक मामलों पर ध्यान दें, खर्च बढ़ने से बजट ब‌िगड़ेगा। आंखों में तकलीफ हो सकती है। अपच की भी श‌िकायत हो सकती है। म‌ित्रों से तालमेल बनाकर रखें, सहयोग म‌िलेगा।

धनु राश‌िः पर‌िश्रम से लाभ म‌िलेगा

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
सूर्य का यह गोचर आपको लाभ द‌िलाएगा लेक‌िन पर‌िश्रम भी आपको करना होगा। संतान एवं श‌िक्षा के क्षेत्र में परेशानी हो सकती है। अध‌िकार‌ियों एवं वर‌िष्ठजनों से तालमेल बनाकर रखें फायदे में रहेंगे।

मकर राश‌िः आर्थ‌िक लाभ म‌िलने के आसार हैं

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
नौकरी एवं कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ने से तनाव में रहेंगे। आपके ल‌िए सलाह है महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में नहीं लें। कार्यक्षेत्र में पर‌िवर्तन का व‌िचार अभी टाल दें। वैसे आर्थ‌िक लाभ म‌िलने के आसार हैं।

कुंभ राश‌िः आर्थ‌िक लाभ म‌िलेगा

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
आपके ल‌िए सूर्य का यह गोचर लाभप्रद रहेगा। भाग्य का सहयोग म‌िलेगा, आर्थ‌िक लाभ म‌िलेगा। धर्म-कर्म में रुच‌ि रहेगी।
विज्ञापन

मीन राश‌िः खर्चे बढ़ेंगे, लेक‌िन लाभ भी होगा

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
सेहत का ध्यान रखना होगा साथ ही अपने व‌िरोध‌ियों पर भी नजर रखनी होगी। खर्चे बढ़ेंगे, लेक‌िन लाभ भी होगा ज‌िससे आर्थ‌िक मामलों में स्‍थ‌ित‌ि सामान्य बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें