फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महीने नीच राशि में सूर्य इन 8 राशियों के लिए होंगे अशुभ, आएंगी कई परेशानियां

Thu, 01 Oct 2020 01:53 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य का तुला राशि में गोचर 2020 - फोटो : Pixabay
Sun Transit in Libra 2020: सूर्य ग्रह 17 अक्तूबर को तुला में प्रवेश कर रहे हैं जो 16 नवंबर तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। इसके बाद सूर्य वृश्चिक राशि में जाएंगे। तुला सूर्य की नीच राशि मानी जाती है। इस राशि में सूर्यदेव का फल अशुभ होता है। वैदिक ज्योतिष में पिता, नेतृत्व, इच्छा शक्ति, साहस, हड्डियों का प्रतिनिधित्व करने वाला सूर्य इस गोचर काल के दौरान अपनी नीच अवस्था में होगा। मेष राशि में सूर्य उच्च का और तुला राशि में नीच का माना जाता है। सूर्य के इस राशि में आने से सभी राशियों पर इसका शुभाशुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर सूर्य का प्रभाव..
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष 
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
शत्रुओं पर आप हावी होंगे। इस अवधि में आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
सूर्य का गोचर आपके लिए अशुभ परिणामकारी हो सकता है। इस अवधि में सोच समझकर कार्य करना बेहतर होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम जीवन में समस्या आ सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
इस अवधि में आपको मानसिक चिंता रह सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह 
कार्यक्षेत्र में सफल परिणाम मिलने की संभावना है। मित्रजनों और सहकर्मियों का सहयोग होगा। सुखद यात्रा के योग है।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
धन से जुड़े मामले अटक सकते हैं। स्नेहीजनों से मुलाकात हो सकती है। कुटुंब में परिजनों के बीच मतभेद होने की संभावना है।

8 of 13
राशि
तुला
अपव्यय, मानसिक तनाव और शत्रु भय का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
खर्चे अधिक होंगे, जिसकी वजह से आपका आर्थिक पक्ष कमजोर पड़ सकता है। धन हानि होने की संभावना है।

10 of 13
राशि
धनु
सूर्य के गोचर से आप अपने सामाजिक जीवन सक्रिय दिखाई देंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि किसी बीमारी से परेशान चल रहे हैं तो इस दौरान उसमें सुधार करने की आप पूरी कोशिश करेंगे।

11 of 13
राशि
मकर 
अपनी नीच राशि में सूर्य आपके लिए शुभ नहीं होगा। इस अवधि में आपको कोर्ट-कचहरी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।

12 of 13
राशि
कुंभ
आपके लिए सूर्य का गोचर लाभकारी नहीं कहा जा सकता है। इस अवधि में यात्रा करना शुभ नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने सीनियर्स के साथ किसी बात पर उलझ सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
इस गोचर के दौरान आपको बहुत सतर्क रहने की जरुरत है। इसके साथ ही सूर्य के गोचर की इस अवधि में आपको लोन या उधार लेने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें