भगवान सूर्य 11 महीने बाद 17 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह सूर्य की अपनी राशि है इसलिए इस राशि में सूर्य सर्वाधिक बलवान माने गए हैं।
सिंह राशि में जाने से इनका प्रभाव अत्यधिक बढ़ जाता है, अतः यदि आपकी राशि से सूर्य का गोचर शुभ है तो अत्यधिक शुभ फल प्राप्त होंगे किंतु यदि आपकी राशि से सूर्य का गोचर अशुभ भाव में पड़ता है तो यह आपके लिए कुछ चिंता कारक हो सकता है। अधिक परेशान ना हो अन्य ग्रह गोचर के साथ सूर्य का व्यवहार कैसा रहता है उसे भी देखना आवश्यक होता है उसी युति के अनुसार सभी राशियों पर सूर्य का सीधा असर दिखाई देने लगता है। आपकी राशि के लिए सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश कैसा रहेगा ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
कैसे प्रसन्न होंगे सूर्य देव जिससे सभी कष्ट होंगे दूर? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 99 रू० में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)