ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है और ये हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। 17 अगस्त को सूर्य कर्क से निकलकर सिंह राशि में आ गए हैं। जहां पहले से केतु विराजमान हैं। इस तरह के सूर्य-केतु की युति सिंह राशि में बन चुकी है, जो 17 सितंबर तक रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि में सूर्य-केतु की युति करीब 1 साल बाद बनी है, ऐसे में इन दोनों ही ग्रहों की युति से कुछ राशि वालों को लाभ हो सकता है। सिंह राशि में सूर्य-केतु की युति बनने से 4 राशियों के लिए शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि पर सूर्य-केतु की युति
आने वाले एक महीने तक सिंह राशि में सूर्य-केतु की युति से मेष राशि वालों को अच्छा और शानदार परिणाण मिलेगा। करियर-व्यापार में धन लाभ के होने के अच्छे संकेत हैं। परिवार संग प्यार बढ़ेगा। अधूरे काम रूकेंगे। आर्थिक स्थितियां बेहतर रहेंगी। धन लाभ के लिए कुछ अच्छे और सुनहरे मौके मिलेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य-केतु युति लाभकारी होगी। अचानक धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। इस दौरान शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। आय में जबरदस्त इजाफा होगा। कोई कानूनी मामला अगर चल रहा है तो उसमें आपकी जीत हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
4 of 5
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
सिंह राशि में सूर्य-केतु की युति से वृश्चिक राशि वालों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग होंगे। अचानक से धन प्राप्ति के मौके मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। लेन-देन में आपको कुछ सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशी के पल मिलेंगे।
मीन राशि
सूर्य-केतु की युती से मीन राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थितियां पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। आय के कई स्तोत्र मिलेंगे जिससे आर्थिक दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होंगे। वैवाहिक जीवन में आपको अपने जीवन साथ संग मधुरता बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।