फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य ने राशि परिवर्तन करके बनाया बुधादित्य योग, इन 5 राशियों को मिल सकता है राजयोग का सुख

Mon, 18 Jun 2018 07:59 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वैसे तो नवग्रहों के राजा हर महीने अपनी राशि परिवर्तित करते हैं। सूर्य जब एक महीने के अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। लेकिन इस बार सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत खास है। सूर्य ने 15 जून 2018 को वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश किया है।

सूर्य के मिथुन राशि में गोचर से एक शुभ संयोग बन रहा है। बुध का स्वयं की राशि मिथुन है और सूर्य भी वहां पहुंच गए हैं जिसके कारण बुधादित्य योग बन गया है। ज्योति शास्त्र में बुधादित्य योग को बहुत ही शुभ माना गया है। इस योग के बनने से कुछ राशि वाले जातकों को लिए राजयोग का सुख मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन- कौन सी है वह राशियां।  
विज्ञापन

2 of 6
वृष राशि- पहली राशि है वृष राशि जो बुधादिय्य योग के चलते सबसे ज्यादा फायदे में रहेगी। इस राशि के जातकों की आमदनी में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आमदनी के नए स्त्रोत पैदा होंगे। जमीन या पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिला सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
कर्क राशि- सूर्य का मिथुन राशि राशि में गोचर और बुधादित्य योग कर्क राशि वालों को विदेश यात्रा करवा सकता है या अचानक से धन प्राप्ति करवा सकता है । जो जातक नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं वह नौकरी बदल डाले यह उत्तम समय है।

4 of 6
सिंह राशि- यह गोचर सिंह राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहेगा। लाभ के कई मौके मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अटके हुए काम पूरे होंगे जिससे आपकी आमदनी में इजाफा होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
तुला राशि- समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है। आय में अच्छा इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मकर राशि- सालों पुराना कोई कानूनी विवाद हल हो सकता है। जिससे आपकी आमदनी और बैंक बैलेंस में इजाफा भी हो सकता है। मिथुन राशि में गोचर से धन और ऐशो आराम में वृद्धि संभव है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और सफलता प्राप्त होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें