15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है। सूर्य सभी ग्रहों का राजा है। कुंडली में सूर्य के शुभ जगह पर होने से व्यक्ति को मान-सम्मान और धन लाभ में वृद्धि होती है। कुंडली में सूर्य का गोचर लग्न राशि से तीसरे, छठे, दसवें और 11वें भाव में होने पर शुभ फल मिलता है जबकि बाकी भावों में रहने पर अशुभ फल की प्राप्ति होती है। सूर्य के राशि परिवर्तन होने पर 1 महीने तक सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं।