फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ग्रह की चाल से एक माह तक इन पांच राशियों को होने वाला है जबरदस्त फायदा

Fri, 17 Jul 2020 04:16 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सूर्य ग्रह का कर्क राशि में गोचर - फोटो : Pixabay
सूर्य ग्रह के गोचर के कारण 16 जुलाई से 16 अगस्त तक का समय पांच राशियों के लिए अच्छा बीतने वाला है। सूर्य ग्रह इन पांच राशियों पर अपना शुभ प्रभाव दिखाएगा, जिसके कारण जातकों को नौकरी-व्यापार, आर्थिक एवं सरकारी क्षेत्र में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। 16 जुलाई को सूर्य ग्रह के कर्क राशि में गोचर से वृष, कन्या, तुला, वृश्चिक एवं मीन राशि के जातकों को इन क्षेत्रों में कामयाबी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 6
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृषभ राशि वालों को मिलेंगे बेहतरीन अवसर
राशि से पराक्रम भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहे निर्णय लेना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो बेहतरीन अवसर है पूरा फायदा उठाएं। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करें। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। नई सर्विस के लिए आवेदन करना भी बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या राशि वालों की होंगी बाधाएं दूर
राशि से लाभभाव में सूर्य का गोचर आपकी कामयाबी में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करेगा। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और भी अनुकूल। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपके पक्ष में आने के संकेत। परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें।

4 of 6
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला राशि वालों को शासन का मिलेगा पूर्ण सहयोग
राशि से दशमभाव में सूर्य का गोचर आपको शासन सत्ता का पूर्ण सुख प्रदान करेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में भी पदोन्नति के योग। विदेशी कंपनी अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सुखद रहेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करें और योजनाओं को तब तक गोपनीय रखें जब तक वह पूर्ण ना हो जाए। मकान वाहन के क्रय का भी योग।
विज्ञापन

5 of 6
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक राशि वालों को कानूनी कार्यों में मिलेगी कामयाबी
राशि से भाग्य भाव में सूर्य का गोचर धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ाएगा। अपने सामर्थ्य का भरपूर उपयोग करें और उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना भी बेहतर रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य अथवा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन राशि वालों को प्रतियोगी परीक्षा में मिलेगी सफलता
राशि से पंचम भाव में सूर्य का गोचर विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता में बैठने वाले प्रतियोगियों को अच्छी सफलता तो दिलाएगा ही साथ ही नई सर्विस के लिए आवेदन करने का सुअवसर भी देगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। शांति एवं संयम पूर्वक अपने कार्य करते जाएंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें