कन्या राशि- राशि से अष्टम भाव में उच्चराशि गत सूर्य आपको महाप्रतापी बनाएंगे किंतु, स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेंगे। अग्नि, विष एवं दवाओं के रिएक्शन से आपको बचना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके खिलाफ षड्यंत्र हो सकता है सावधान रहें। बेहतर रहेगा कि कार्य क्षेत्र से काम निपटाए और सीधे घर आए हर समय विवादों से बचते रहें। अपने आवेश पर नियंत्रण रखें और दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें।