फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेष संक्रांति आज, जानिए एक महीने के लिए किन-किन राशियों पर होगा इसका शुभ प्रभाव

Mon, 13 Apr 2020 07:48 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
Sun transit in Aries 2020
भगवान सूर्य 13 अप्रैल सोमवार को रात्रि 8 बजकर 21 मिनट पर अपनी मीन राशि की यात्रा समाप्त करके मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 14 मई की शाम 05 बजकर 14 मिनट तक विराजमान रहेंगे। उसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मेष राशि पर सूर्य सर्वाधिक बलवान और पुण्य फल देने वाले माने गए हैं। अपने मित्र मंगल की राशि में भ्रमण करते हुए सूर्य जातक को धनी बनाते हैं। यही इनकी उच्च राशि भी है। किसी भी जातक की जन्मकुंडली में जब सूर्य उच्च राशि गत होते हैं तो वह व्यक्ति धनवान, यशस्वी और मानी होता है। उसके राजयोग पूर्ण रूप से फलित होते हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- आपकी राशि में बलवान सूर्य का आगमन किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। रुका हुआ धन आएगा। अपनी जिद और आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय अपेक्षाकृत बेहतर है इसलिए अपने पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। यदि सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करना चाहें तो बेहतरीन अवसर है लाभ उठाएं।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- राशि से हानि भाव में सूर्य का गोचर स्वास्थ्य विशेषकर के बांई आंख पर पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। कष्ट कारक की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। किसी मित्र अथवा संबंधी से अशुभ समाचार की संभावना है। वाहन दुर्घटना से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों एवं सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे इन सबके बावजूद भी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- राशि से लाभ भाव में उच्च राशि का सूर्य आय के स्रोत मजबूत करेंगे, काफी दिनों से रुका हुआ आपका पैसा भी वापस आएगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। परिवार के बड़े सदस्यों से मतभेद ना पैदा होने दें। कोर्ट कचहरी के मामलों निर्णय आपके पक्ष में आने की संभावना है। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी संतान प्राप्ति के योग।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- राशि से दशम भाव में सूर्य आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा उच्चाधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। किसी भी तरह की प्रशासनिक सर्विस हेतु आवेदन करना चाह रहे हो तो अवसर अच्छा है। नौकरी में पदोन्नति एवं स्थान परिवर्तन के योग। नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो निर्णय लेने में विलंब ना करें। माता पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- राशि स्वामी सूर्य का उच्च राशिगत होकर अपने मूल त्रिकोण में गोचर करना जीवन में अप्रत्याशित सफलता देगा। विदेश यात्रा एवं देशाटन का लाभ मिलेगा दूसरे देश की नागरिकता के लिए भी वीजा आदि का आवेदन करना चाहे तो संयोग अच्छा है। नए कार्य व्यापार के आरंभ करने का योग शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- राशि से अष्टम भाव में उच्चराशि गत सूर्य आपको महाप्रतापी बनाएंगे किंतु, स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेंगे। अग्नि, विष एवं दवाओं के रिएक्शन से आपको बचना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके खिलाफ षड्यंत्र हो सकता है सावधान रहें। बेहतर रहेगा कि कार्य क्षेत्र से काम निपटाए और सीधे घर आए हर समय विवादों से बचते रहें। अपने आवेश पर नियंत्रण रखें और दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें।

8 of 13
राशि
तुला राशि- सप्तम भाव में सूर्य का गोचर दांपत्य जीवन में कुछ कड़वाहट ला सकता है। शादी विवाह संबंधी वार्ता में भी विलंब के योग। दैनिक व्यापारियों के लिए यह समय बेहतर है किंतु साझा व्यापार करने वालों के लिए उतना अच्छा नहीं है। सरकारी अथवा निजी संस्थाओं में सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगे लाभ उठाएं। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेह हो सकता है सावधान रहें।

9 of 13
राशि
बृश्चिक राशि- राशि से शत्रुभाव में सूर्य का बलवान होना। आपको शत्रु मर्दी बनाएगा। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही आपकी मदद करते नजर आएंगे किंतु ननिहाल पक्ष से रिश्तो में कड़वाहट ना आने दे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रशासनिक विभागों में नौकरी हेतु आवेदन करना चाहें तो अवसर अच्छा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत, मासांत कष्ट कारक यात्रा के योग।

10 of 13
राशि
धनु राशि- राशि से पंचम भाव में सूर्य संतान संबंधी चिंता से मुक्ति देंगे। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति एवं नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के लिए योग। उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध रखें, परिवार के वरिष्ठ सदस्यों विशेषकर के भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। आय के साधन तो बढ़ेंगे किंतु खर्च भी उसी तरह से बढेगा। प्रेम संबंधों में भी अविश्वास अथवा विवाद न पैदा होने दें।
 

11 of 13
राशि
मकर राशि- राशि से चतुर्थ भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का कारण बनेगा। इस अवधि के मध्य अपने स्वभाव में उग्रता न आने दें, अन्यथा हानि अधिक होने की संभावना रहेगी। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा करते समय सामान चोरी होने से बचाएं। रोजगार की दृष्टि से तो माह अपेक्षाकृत कुछ बेहतर रहेगा इसलिए नए अनुबंध की प्राप्ति एवं पदोन्नति के लिए प्रयास करें।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- राशि से पराक्रम भाव में सूर्य का गोचर आपको अदम्य साहसी बनाएगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना तो होगी किंतु भाइयों में मत भेजना पैदा होने दें। जहां तक हो सके परिवार को विघटन से रोकें। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन की दृष्टि से योग अच्छा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत, परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- राशि से द्वितीय कुटुम भाव में सूर्य का गोचर स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा विशेषकर के दाहिनी आंख से संबंधित समस्या हो सकती है।शरीर में कैल्शियम की कमी ना होने दें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और कटु भाषा बोलने से बचें। किसी महंगी वस्तु का क्रय कर सकते हैं, मकान वाहन संबंधी चिंता भी दूर होने के योग। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं, वाहन दुर्घटना से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें