फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2023: सूर्य का एक साल बाद मेष राशि में गोचर, इन चार राशि वालों के लिए शुभ संकेत

Sun, 09 Apr 2023 07:24 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Surya Gochar - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य जब एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इस सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों में राजा का दर्जा प्राप्त है। सूर्य हर माह राशि बदलते हैं और जिसके कारण सालभर में कुल 12 संक्रांतियां होती है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार सूर्य 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही सभी राशियों के जीवन में इसका शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। सभी ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 14 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 58 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 15 मई को दोपहर 11 बजकर 44 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद वृषभ राशि में चले जाएंगे। सूर्य के गोचर से कुछ राशियों का भाग्योदय होने के अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन

2 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
आपकी ही राशि में सूर्य का गोचर करीब एक वर्ष बाद होने जा रहा है। सूर्य के मेष राशि में गोचर से धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। करियर में अच्छी ग्रोथ होने की संभावना मिल रही है। जो लोग व्यापार में है उन्हें अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। कार्यस्थल में आपको अपने वरिष्ठ साथियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरीपेशा है उनके लिए यह समय पदोन्नति और वेतन में अच्छी बढ़ोत्तरी का है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलनी की संभावना है। 
विज्ञापन

3 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने से आपके लिए धन लाभ के प्राप्त के संयोग बन रहे हैं। आपके लिए अतिरिक्त आय के साधन मिल सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान प्राप्त होगा। सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं खत्म होंगी। आपको मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। घर पर कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है जिसमें सभी लोग मिल बैठकर आपस में संपर्क स्थापित करेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। 
 

4 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सूर्य का मेष राशि में गोचर सिंह राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ प्राप्त करने के संभावना है। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति के साथ होगी जो आगे चलकर आपके भविष्य के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा।  कार्यक्षेत्र में अच्छी कामयाबी मिलने की संभावना है। परिवार वालों का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपको सभी तरह की मानसिक परेशानियों से निजात मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
सूर्य का मेष राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। कई मौके पर आपको भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आपके बिगड़े हुए काम भी पूरे होंगे। जो लोग नौकरीपेशा है उनके लिए नौकरी के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हो तो उसे दृष्टि से समय अनुकूल है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें