फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन: शनि की राशि में सूर्य, नौकरी और प्रतिष्ठा के मामले में किसे होगा लाभ

Thu, 13 Feb 2020 10:38 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
sun transit in aquarius
सूर्यदेव मकर राशि की यात्रा संपन्न करके 13 फरवरी को दोपहर बाद 03 बजकर 01 मिनट पर अपने पुत्र शनि की दूसरी राशि 'कुंभ' की यात्रा आरंभ करेंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य मेष राशि में उच्च संज्ञक एवं तुला राशि में नीच संज्ञक माने गए हैं। इनके कुंभ राशि की यात्रा का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- राशि से एकादश लाभभाव में सूर्य का गोचर कार्य-व्यापार की दृष्टि से बेहतरीन रहेगा। लाभ मार्ग प्रशस्त तो होगा ही रुका हुआ धन भी वापस मिलगा। शत्रु परास्त होंगे, कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा एवं प्रतियोगिता में अच्छे अंक प्राप्ति के लिए और प्रयास करें। अपने साहस और शौर्य के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे किंतु परिवार के बड़े सदस्यों से मतभेद ना पैदा होने दें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- राशि से दशमभाव में सूर्य का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, इसलिए शासन सत्ता का सदुपयोग करते हुए उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। माता पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। परिवार में विघटन न पैदा होने दें। विदेश यात्रा एवं देशाटन का पूर्ण सुख मिलेगा। विदेशी नागरिकता के लिए भी आवेदन करना बेहतर रहेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- राशि से भाग्यभाव में सूर्य का गोचर धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में उत्साही बनाएगा। भाग्य उन्नति की दृष्टि से भी सूर्य का प्रभाव बेहतरीन रहेगा विदेशी मित्रों अथवा विदेशी कंपनियों से लाभ प्राप्त होगा। आपके द्वारा किए गए निर्णय एवं किये गए कार्य सराहनीय होंगे। अनेक सफलताओं के बावजूद परिवार में आपसी मतभेद के कारण मानसिक तनाव रहेगा इसलिए स्वास्थ्य के प्रति चैतन्य रहें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- राशि से अष्टम भाव में सूर्य का गोचर मिलाजुला फल प्रदान करेगा, यही योग आपको प्रतापी भी बनाएगा, और यही आर्थिक रूप से क्षति पहुंचाएगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बहें, प्रयास करें कि इस अवधि के मध्य कर्ज न लेना पड़े और किसी पैतृक संपत्ति को बेचना न पड़े। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। नेत्र विकार से बचें शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- राशि से सप्तम भाव में सूर्य का गोचर दांपत्य जीवन में कुछ कड़वाहट ला सकता है इसे ग्रह योग समझकर तूल न दें। शादी विवाह से संबंधित मामलों में थोड़ा सा विलंब हो सकता है। दैनिक व्यापार लाभदायक रहेगा। केंद्र व राज्य सरकार के विभागों में सर्विस हेतु आवेदन करना चाह रहे हैं तो समय अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय थोड़ा सा कठिन है इसलिए पढ़ाई पर ध्यान दें, रोमांस में समय नष्ट ना करें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- राशि से छठेभाव में सूर्य का गोचर स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ प्रतिकूल हो सकता है किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से बेहतर रहेगा। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा किंतु यात्रा और भागदौड़ से व्यय की अधिकता रहेगी। ननिहाल पक्ष से कुछ अशुभ समाचार मिल सकता है। विवादित पड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें और जब क पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें।

8 of 13
राशि
तुला राशि- पंचमभाव में सूर्य का गोचर प्रेम संबंधी मामलों में तो निराश करेगा किंतु, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता की दृष्टि से बेहतर रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी किंतु गलत संगति से बचें। आय में वृद्धि होगी रुके हुए कार्यों का भी हल निकलेगा। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य में लगे रहें, परिवार के बड़े सदस्यों थोड़ा बड़े भाइयों से मतभेद गहरा सकता है इसे ग्रहयोग समझकर बढ़ने न दें।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- राशि से चतुर्थ भाव में सूर्य का गोचर पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति देगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। यात्रा सावधानी पूर्वक करें और सामान चोरी होने से बचाएं। आपके लिए शुभ समाचार यह है कि, नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं, यदि सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अच्छे परिणाम के योग, सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

10 of 13
राशि
धनु राशि- राशि से पराक्रम भाव में सूर्य का गोचर आपको अति उत्साही बनाएगा, अपनी ऊर्जा शक्ति एवं सामर्थ्य के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। भाग्य उन्नति के योग बनेगा, विदेशी नागरिकता के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो और अवसर अच्छा है। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। दैनिक व्यापार में लाभ बढ़ेगा किंतु, परिवार के बड़े सदस्यों से मतभेद ना पैदा होने दें।

11 of 13
राशि
मकर राशि- राशि से धनभाव में सूर्य का गोचर मिलाजुला फल देने वाला सिद्ध होगा, इसलिए अपनी ज़िद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए ही कोई कार्य करें। जहां तक संभव हो पारिवारिक कलह एवं सामाजिक विवादों से दूर रहें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दाहिनी आंख से संबंधित समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, संयम बनाए रखें।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- आपकी राशि में सूर्यदेव का आना प्रभाव वृद्धि तो करेगा किंतु शारीरिक पीड़ा भी देगा, यह गोचर आपको कई चुनौतियों से सामना करवा सकता है, कार्य व्यापार में उन्नति भी रहेगी। शादी विवाह के दिशा में किया गया प्रयास  सार्थक रहेगा। प्रेम विवाह का भी योग बन रहा है शासन सत्ता का भरपूर उपयोग करते हुए इस अच्छे गोचर का लाभ उठाएं। नौकरी में पदोन्नति एवं सम्मान प्राप्ति के योग।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- राशि से व्ययभाव में सूर्य का गोचर अधिक भागदौड़ और व्यर्थ व्यय करवाएगा, जिसके कारण आप आर्थिक तंगी एवं थकान का अनुभव करेंगे। शरीर में विटामिन की कमी न होने दें। बाई आंख से संबंधित समस्या से बचें। विदेशी कंपनियों में नौकरी के संयोग, नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो योग अच्छा है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, बचें दुर्घटना से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें