फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 अक्तूबर को सूर्य करेंगे तुला राशि में प्रवेश, करियर और धन के मामले में इन 4 राशियों को मिल सकता है लाभ

Tue, 29 Sep 2026 01:55 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

17 अक्तूबर 2026 को सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस गोचर का असर करियर और आर्थिक मामलों पर पड़ सकता है। खासतौर पर 4 राशियों को तरक्की और धन लाभ के अवसर मिलने के संकेत हैं।

 
विज्ञापन
1 of 7
Surya Gochar 2026 - फोटो : AI
Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व, मान-सम्मान, पद और पिता का कारक ग्रह माना जाता है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है। सूर्य ने 17 सितंबर 2026 को कन्या राशि में प्रवेश किया है और ज्योतिषीय गणना के अनुसार 17 अक्तूबर 2026 को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह सूर्य के तुला राशि में प्रवेश करने  से कुछ राशियों के लिए करियर, नौकरी, कारोबार  में बदलाव के योग हैं। आइए जानते हैं किन 6 राशियों के लिए यह गोचर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

विज्ञापन

2 of 7
नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ाने वाला माना जा रहा है। नौकरीपेशा लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और काम करने के तरीके पर वरिष्ठ अधिकारियों की नजर रह सकती है। कारोबार करने वालों को पुराने काम पूरे करने के साथ नए लोगों से संपर्क बनाने का अवसर मिल सकता है। किसी पुराने ग्राहक के साथ दोबारा काम शुरू होने की संभावना भी बन सकती है।आर्थिक मोर्चे पर आय बढ़ाने के नए विकल्प सामने आ सकते हैं। यदि कहीं पैसा लंबे समय से अटका हुआ है तो उसे लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है। हालांकि इस अवधि में बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए जरूरी रहेगा।

विज्ञापन

3 of 7
आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत बताए जा रहे हैं। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि 
सिंह राशि के स्वामी सूर्य माने जाते हैं, इसलिए इस राशि के लिए सूर्य का गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आने वाले दिनों में कामकाज को लेकर सक्रियता बढ़ सकती है और आपको अपनी बात अधिकारियों या वरिष्ठ लोगों के सामने रखने का अवसर मिल सकता है। पुरानी जिम्मेदारी दोबारा आपके पास आ सकती है। उसे बेहतर तरीके से पूरा करने पर कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत बताए जा रहे हैं। कारोबारियों को पुराने संपर्कों से फायदा मिल सकता है और धन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अवसर आ सकता है। परिवार की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना बेहतर रहेगा। 

4 of 7
नौकरी करने वालों को अपने काम के लिए पहचान मिल सकती है। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि 
सूर्य फिलहाल कन्या राशि में ही गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए आने वाले करीब 20 दिन महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। नौकरी करने वालों को अपने काम के लिए पहचान मिल सकती है। किसी वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलने की संभावना है। जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें किसी नए अवसर की जानकारी मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी नई शुरुआत के विचार बन सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट या काम को लेकर योजना आगे बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद जताई जा रही है। पुराने भुगतान के मिलने की संभावना बन सकती है। हालांकि बड़े निवेश से पहले पूरी जानकारी जुटाना और जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा।

विज्ञापन

5 of 7
नौकरी में नई जिम्मेदारी या कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर करियर के लिहाज से हलचल बढ़ाने वाला हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है। आपके काम पर वरिष्ठ अधिकारियों की नजर रह सकती है और आपकी मेहनत का असर आने वाले समय में दिखाई देने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का यह समय उपयोगी साबित हो सकता है। कारोबारियों को नए संपर्कों से लाभ मिलने के अवसर बन सकते हैं। किसी पुराने ग्राहक से दोबारा काम मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। धन के मामले में स्थिति में सुधार हो सकता है, लेकिन केवल कमाई बढ़ाने के बजाय बचत पर ध्यान देना भी जरूरी रहेगा।

विज्ञापन

6 of 7
कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर नौकरी और आर्थिक मामलों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन जिम्मेदारियों को पूरा करने से वरिष्ठ लोगों का भरोसा हासिल करने का अवसर मिल सकता है। नौकरी में किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। वहीं कारोबारियों के किसी अटके हुए काम के दोबारा शुरू होने की संभावना बन सकती है। आर्थिक स्थिति में राहत मिलने की उम्मीद है। पुराने भुगतान को लेकर सकारात्मक खबर मिल सकती है या रुका हुआ धन वापस आने का रास्ता बन सकता है। हालांकि अनावश्यक खरीदारी और फिजूलखर्ची से दूरी बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नौकरी में काम करने का तरीका बदल सकता है - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर रोजमर्रा के कामकाज और आर्थिक मामलों में बदलाव का संकेत देने वाला माना जा रहा है। नौकरी में काम करने का तरीका बदल सकता है या नई जिम्मेदारी के साथ अपनी योग्यता दिखाने का मौका मिल सकता है। कारोबारियों को लेनदेन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। किसी पुराने कारोबारी संपर्क से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है। आर्थिक स्थिति में अचानक बड़े बदलाव के बजाय धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। यदि किसी वजह से पैसा रुका हुआ है तो उसके मिलने से आर्थिक दबाव कम हो सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें