आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की कुंडली में सूर्यदेव सातवें भाव के स्वामी होकर अब आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। यहां सूर्यदेव बेहतरीन फल प्रदान करेंगे। हर तरह से आय के साधन मजबूत होंगे। काफी दिनों का दिया गया धन नहीं वापस मिलने की उम्मीद है। सरकारी संस्थाओं में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
सूर्य को मजबूत करने के उपाय
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को एक प्रमुख ग्रह माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य कमजोर होते हैं उनके लिए कुछ उपाय बताए गए हैं।
- कुंडली में सूर्यदेव को बली करने के लिए हर दिन सूर्यदेव को तांबे के बर्तन में जल और गुड़ लेकर जल अर्पित करें।
- हर रोज आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।
- कुंडली में सूर्यदेव को मजबूत करने के लिए गेहूं और गुड़ का दान करें।
- घर में सूर्य यंत्र की स्थापना करके नियमित रूप से पूजा करें।
- विष्णु सहस्त्रनाम के मंत्रों का जाप करें।