फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Transit 2022 : 17 अगस्त से स्वयं की राशि में रहेंगे सूर्यदेव, जानिए किन राशि वालों को होगा फायदा

Mon, 15 Aug 2022 04:53 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
sun transit 2022: सिंह राशि पर ये 17 सितंबर की सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक गोचर करेंगे। उसके बाद कन्या राशि में चले जाएंगे। - फोटो : अमर उजाला
सूर्य देव 17 अगस्त की सुबह 7 बजकर 23 मिनट पर कर्क राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि ‘सिंह’ में प्रवेश कर रहे हैं। वर्ष में एक माह ये अपनी ही राशि पर गोचर करते हैं जिसके शुभ प्रभावस्वरूप सभी राशियों के लिए अच्छे फल कारक ही रहते हैं। सिंह राशि पर ये 17 सितंबर की सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक गोचर करेंगे। उसके बाद कन्या राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से पंचम भाव में स्वग्रही मंगल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है विशेष करके विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह संयोग अति अनुकूल रहेगा। शोध तथा रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टि से भी प्रभाव अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई मायनों में तो बहुत अच्छा रहेगा किंतु किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है व्यर्थ की जिम्मेदारियां लेने से बचें। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। सामान चोरी होने से ही बचाएं। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा मकान-वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। अपनी ऊर्जाशक्ति और नेतृत्व के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य कई तरह के उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिणामों का सामना करना करवाएंगे। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख, दवाओं के रिएक्शन,अग्नि तथा विष से संबंधित समस्या से सावधान रहना होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी हल होंगे। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्यदेव मान सम्मान तथा पद और गरिमा की वृद्धि कराएंगे। शासन सत्ता का भी सहयोग तो मिलेगा ही आपके किसी बड़े मान सम्मान तथा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई करने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके लिए भी ग्रह-गोचर का फल बेहतरीन रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ और खर्च की अधिकता रहेगी जिसके परिणामस्वरूप आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए भी प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके बाईं आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य हर तरह से कामयाबी ही दिलाएंगे। आयके साधन तो बढ़ेंगे ही किसी भी बड़े कार्य-व्यापार का शुभारंभ अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। प्रेम विवाह करने में भी अड़चनें आएंगी।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए वरदान की तरह है। शासन सत्ता और अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीति में भी किसी तरह की किस्मत आजमाना चाह रहे हों तो पूर्णतः सफल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। शोधपरक तथा रचनात्मक कार्यो में अधिक सफलता मिलेगी। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला ही रहेगा। सोची समझी रणनीति या कारगर सिद्ध होंगी लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी हो सकता है कई बार आपका कार्य होते होते रुक जाए किंतु हताश न हों सफलता आपको ही मिलेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस और वीजा के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से भी बचें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद बढ़ सकता है। इन सबके बावजूद मान-सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। किसी सामाजिक पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के खट्टे मीठे अनुभवों का सामना करवाएगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। दांपत्य जीवन में कुछ कटुता आ सकती है। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सरकारी सर्विस के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए वरदान की तरह है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उसे दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें