फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य के कुंभ राशि में आने से इन पांच राशियों को बंपर लाभ, सरकारी नौकरी पाने के बनेंगे योग

Thu, 11 Feb 2021 07:07 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर 2021: सभी राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
Sun transit 2021: सूर्य ग्रह 12 फरवरी को मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि पर ये 14 मार्च को विराजमान रहेंगे उसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन के परिणाम स्वरुप ही ऋतुओं में भी परिवर्तन होता है। कुंभ राशि में सूर्य देव के आने से सभी राशियों पर इसका शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेगा। जानते हैं सभी राशियों पर सूर्य के इस गोचर का प्रभाव क्या रहने वाला है-
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि 
  • गोचर के प्रभाव से आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। 
  • किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। 
  • रोजगार के नए-नए अवसर उपलब्ध होंगे। 
  • घर के वरिष्ठ सदस्यों एवं बड़े भाइयों से मतभेद गहरा सकता है इसे बढ़ने न दें। 
  • विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। 
  • प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। 
  • गलत लोगों की संगति से परहेज करें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
  • सरकार का समर्थन प्राप्त हो सकता है। 
  • नौकरी में पदोन्नति एवं मान-सम्मान की वृद्धि होगी। 
  • सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। 
  • नया कार्य अथवा नए अनुबंध के लिए समय अनुकूल रहेगा। 
  • माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 
  • सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। 

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
  • सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
  • परिवार में गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। 
  • मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।
  • साहस-पराक्रम में वृद्धि होगी। 
  • आपके निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी।
  • अपनी जिद पर नियंत्रित रखें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
  • आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। 
  • कार्यक्षेत्र में विवादों के कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। 
  • बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। 
  • अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें अन्यथा नुकसान ज्यादा हो सकता है। 
  • आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 
  • स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
  • कार्य व्यापार की दृष्टि समय अनुकूल रहेगा। 
  • दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। 
  • ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें।
  • शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में भी थोड़ा विलंब हो सकता है। 
  • लंबित कार्यों का निपटारा हो सकता है। 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
  • इस अवधि में आपकी चुनौतियां समाप्त होंगी।
  • कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आएगा।
  • सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना शुभफलदायी होगा।
  • यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। 
  • विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि 
  • विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • गलत संगति से बचें और किसी भी तरह की नशाखोरी से दूर ही रहें। 
  • कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। 
  • संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है।
  • प्रेम जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
  • पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।
  • मित्रों एवं संबंधियों से भी अप्रिय समाचार मिल सकता है।
  • माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 
  • यात्रा सावधानीपूर्वक करें, सामान चोरी होने से बचाएं। 
  • कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। 

10 of 13
राशि
धनु राशि
  • आपके उत्साह में वृद्धि होगी।
  • आपके कार्यों की सराहना होगी। 
  • सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 
  • चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो समय अनुकूल है। 
  • परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। 
  • धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। 
  • व्यापारी वर्ग के लिए समय और अनुकूल रहेगा। 

11 of 13
राशि
मकर राशि
  • पारिवारिक क्लेश हो सकता है। 
  • सेहत प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। 
  • मित्रों एवं संबंधियों से भी अप्रिय समाचार मिल सकता है। 
  • अग्नि, विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचना श्रेयस्कर रहेगा। 
  • गुप्त शत्रुओं तथा झगड़े विवाद से भी बचेंय़
  • कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
  • आपकी ऊर्जाशक्ति में वृद्धि होगी। 
  • सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। 
  • अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखें।
  • कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। 
  • विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। 
  • प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल है। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
  • अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करना पड़ेगा। 
  • स्वास्थ्य विशेष करके बाईं आंख से संबंधित बीमारी से बचना पड़ेगा। 
  • कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। 
  • विदेश संबंधी कार्यों के लिए यह अवधि कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें